फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raj ratan ambedkar and aziz kuraishi supports akhilesh yadav

डॉ. अम्बेडकर के प्रपौत्र आए अखिलेश के साथ, पढ़ें मायावती के लिए क्या बोले

Sun, 12 Feb 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Feb 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
raj ratan ambedkar and aziz kuraishi supports akhilesh yadav
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज रतन - फोटो : amar ujala

डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रपौत्र राज रत्न अम्बेडकर का कहना है कि वह युवा नेता अखिलेश के साथ हैं। उन्होंने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मैं बौद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के साथ गठबंधन वाली अखिलेश सरकार को अपना पूर्ण समर्थन देता हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भले ही मैं दलित परिवार से हूं लेकिन मायावती को मेरा समर्थन नहीं है। मायावती को देखकर लगता है क‌ि उन्होंने कातिलों से हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन


अम्बेडकर ने कहा क‌ि मायावती ने काशीराम के मिशन को कमीशन में बदल दिया और 500 करोड़ की सम्पत्त‌ि बना ली। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं लोग जागरूक बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज रतन ने कहा कि बीजेपी राज्यसभा में बहुमत हासिल करके संविधान बदलना चाहती है। उन्होंने कहा क‌ि मोदी सिर्फ हवाओं में वादे करते हैं। वहीं पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने भी सपा को समर्थन द‌िया। उन्होंने कहा, मैंने सपा ज्वाइन नहीं की लेक‌िन पार्टी के साथ हूं। मुलायम स‌िंह हमेशा मेरे हीरो रहेंगे। अजीज ने कहा क‌ि बीएसपी को सपोर्ट करने वाले सारे मौलाना क‌िराए के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed