{"_id":"5c483fa5bdec224d0445302a","slug":"raj-babbar-son-marriage-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजबब्बर के बेटे की शादी में जुटेंगे सियासी दिग्गज, राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजबब्बर के बेटे की शादी में जुटेंगे सियासी दिग्गज, राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल
Wed, 23 Jan 2019 03:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Jan 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
सान्या सागर व प्रतीक बब्बर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर व बसपा नेता पवन सागर की बेटी सान्या सागर आज लखनऊ में परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मोहनलालगंज स्थित एक रिसॉर्ट में किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी पहुंचने की उम्मीद है। राहुल गांधी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर हैं। उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त है पर कहा जा रहा है कि वह कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
समारोह में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। बसपा सुप्रीमो मायावती व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समारोह में शामिल होंगे।