फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raj babbar says congress to fight loksabha election under grand alliance.

यूपी में महागठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मायावती के बयान पर कहा- चुप रहना ही बेहतर

Mon, 24 Sep 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Sep 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
raj babbar says congress to fight loksabha election under grand alliance.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वे महागठबंधन को लेकर काफी आशान्वित है। क्योंकि यह चुनाव गांधी की अहिंसावादी विचारधारा और आरएसएस की विभाजनकारी विचारधारा के मध्य है।

विज्ञापन


पार्टियां अनेक हैं, लेकिन चुनाव सिर्फ इन्हीं दो विचारधाराओं के मध्य होगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलने के लिए कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का हम सबको मिलकर सामना करना होगा। तेल के दाम में वृद्धि पर बसपा सुप्रीमो मायावती के यूपीए व एनडीए सरकार को बराबर का जिम्मेदार ठहराने पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम कर सकती है। इस समय जनता चाहती है कि प्रमुख विपक्षी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ें। इसलिए वर्तमान परिस्थिति में बसपा सुप्रीमो के बयान पर कुछ कहना उचित नहीं। वैसे भी कई बार चुप रहना भी बेहतर जवाब होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस के कार्यक्रम में हुआ सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग

राजबब्बर ने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस खत्म कर देने का दावा कर रहे हैं, पर वे कांग्रेस की विचारधारा को कभी नहीं मार पाएंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ है। पहली बार गैर सरकारी कार्यक्रम के लिए विज्ञान भवन का इस्तेमाल हुआ।

उन्होंने कहा कि आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को निमंत्रण नहीं भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed