फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raj babbar resigns as uttar pradesh congress chief.

राज बब्बर ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जितिन प्रसाद की हो सकती है ताजपोशी

Wed, 21 Mar 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Mar 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
raj babbar resigns as uttar pradesh congress chief.
- फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, देर रात तक यह पुष्ट नहीं हो सका कि पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया या नहीं।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राज बब्बर ने करीब दो महीने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी छोड़ने की इच्छा जता दी थी। इसके बजाय वो स्टार प्रचारक की भूमिका में ही रहना चाहते हैं, ताकि पूरे देश में जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार कर सकें। पार्टी हाईकमान भी उनके इस प्रस्ताव से सहमत है, पर राज बब्बर को अगला निर्णय होने तक पद पर बने रहने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन


पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि राज बब्बर ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। चूंकि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सपा से गठबंधन होना करीब-करीब तय है। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा से पुरानी अदावतों के चलते राज बब्बर इस गठबंधन के लिए बहुत मुफीद साबित नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर किसी ब्राह्मण नेता पर दांव लगाना तय कर लिया है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नामों की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed