{"_id":"5784eeca4f1c1b0e7913e024","slug":"raj-babbar-new-president-of-up-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की चुनावी तैयारी, राज बब्बर को बनाया यूपी कांग्रेस अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की चुनावी तैयारी, राज बब्बर को बनाया यूपी कांग्रेस अध्यक्ष
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
राज बब्बर यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद के घर दिन भर चली बैठक के बाद राज बब्बर को यूपी की कमान सौंपी गई है। 2017 के चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं वहीं कांग्रेस ने यूपी के अध्यक्ष पद के लिए ऐसे नाम की घोषणा की जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
आजाद के यूपी प्रभारी बनने के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस बीच कई बार निर्मल खत्री को हटाने की चर्चाएं भी चलीं। वहीं निर्मल खत्री ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया।
इसके बाद दिल्ली में गुलाम नबी के साथ बैठक के बाद यूपी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए राज बब्बर का नाम फाइनल हो गया। गुलाम नबी ने मंगलवार शाम राज बब्बर को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इससे पहले प्रियंका गांधी ने गुलाम नबी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह और जतिन प्रसाद के नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं वहीं राज बब्बर को चुनाव प्रचार के लिए लाने की बात सामने आ रही थीं लेकिन आज प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर गुलाम नबी ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। हालांकि सीएम पद के लिए यूपी से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, इस बात की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। इमरान मसूद को प्रदेस कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मुलायम के करीबी रहे हैं राज
मुलायम सिंह यादव
यूपी के टूंडला में जन्मे राज बब्बर जाने-माने फिल्म अभिनेता रहे हैं। राज ने 1989 में राजनीतिककि पारी शुरू की थी। उन्होंने जनता दल से राजनीति में कदम रखा बाद में सपा में शामिल हुए। 2005 तक वह सपा में रहे और मुलायम के काफी करीबी माने जाते रहे। 2006 में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर पार्टी से निकाल कर दिया गया।
सपा से निकाले जाने के दो साल बाद वह कांग्रेस में आए। 2009 के लोकसभा चुनाव में राज बब्बर में मुलायम की बहू डिंपल को हराया था। वह दो बार यूपी से लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं और इस समय उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद हैं।