फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raised awareness about cervical cancer

Lucknow News: सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

Sat, 31 Oct 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about cervical cancer
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शुक्रवार को कैंसर मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय और स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट आनंदी के तहत हुए कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष अग्रवाल ने बताया कि एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए गार्डासिल और सर्वावैक जैसे टीके उपलब्ध हैं। हालांकि, टीका लगवाने के बाद भी नियमित जांच जरूरी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना मेहता ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की समय पर पहचान और उचित उपचार से इसे ठीक किया जा सकता है। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि जागरूकता, नियमित जांच और टीकाकरण से इस बीमारी की रोकथाम संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed