{"_id":"685009e8a5b4ef77a402ef6a","slug":"rain-will-give-pleasent-atmosphere-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1251747-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उत्तर प्रदेश में बारिश ने गिराया तापमान, आज और मिलेगी राहत, भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में बारिश ने गिराया तापमान, आज और मिलेगी राहत, भारी बारिश के आसार
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन तक बारिश के आसार। इंटरनेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मानसून की आहट महसूस होने लगी है। सोमवार को लगभग पूरे प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं धीमी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 75 फीसदी जिलों में बारिश हुई। हीट वेव जैसे हालात कहीं नजर नहीं आए। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार से प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम पांच बजे तक बरेली में सबसे ज्यादा बारिश 149.4 मिमी. दर्ज की गई। सहारनपुर में भी 120 मिमी. बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। पूर्वांचल में भी ठीक-ठाक बारिश सोमवार को हुई। गोंडा में 83 मिमी., बस्ती में 56 मिमी. लखीमपुर खीरी में 66.4 मिमी. बारिश शाम पांच बजे तक रिकॉर्ड की गई। बारिश ने पूरे प्रदेश के मौसम को बदल दिया है और लू जैसी परिस्थितियां किसी भी जनपद में नजर नहीं आईं। लगभग सभी जगह तापमान सामान्य से नीचे आ गया।
प्रदेश भर में तापमान में औसतन 2-4 डिग्री की गिरावट महसूस की गई जो आगे तीन से चार दिन में 3-7 डिग्री तक हो सकती है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के बीच 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली और यही क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई जा रही है। 18 और 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी भी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
आज यहां पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात के आसार
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में।