{"_id":"6a5d3a3ac24a9efaf6097cc0","slug":"rain-knocks-out-six-substations-power-outage-caused-by-fire-in-wires-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1836650-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बारिश से छह उपकेंद्र ठप, तारों में आग से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बारिश से छह उपकेंद्र ठप, तारों में आग से बिजली गुल
विज्ञापन
बिजली फाॅल्ट को ठीक करते कर्मचारी।
- फोटो : स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में शनिवार आधी रात के बाद से रुक-रुक करके हो रही बारिश के कारण आलमबाग, गोमतीनगर, हुसैनगंज, मोहान रोड, ऐशबाग, वृंदावन, आशियाना सहित तमाम इलाकों में बिजली गुल हो गई। इससे रविवार की सुबह पानी का संकट भी पैदा हुआ। यह संकट छह उपकेंद्रों के ठप होने और बारिश में बिजली के तारों में आग लगने के कारण हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि जिन इलाकों में फॉल्ट से बिजली बंद हुई, वहां पर वैकल्पिक स्रोत से संकट दूर किया गया। फिर भी लोगों को 20 से 40 मिनट तक परेशानी झेलनी पड़ी। दाउदनगर उपकेंद्र के गाजीपुर बलराम, गोमतीनगर के विधायकपुरम, विनयखंड एक से चार, पत्रकारपुरम, वास्तुखंड तीन, जीएसआई उपकेंद्र के अलीगंज महायोजना सेक्टर ए, पलटन, फैजुल्लागंज के श्याम विहार, जैन कॉलोनी सहित आसपास 20 से 60 मिनट तक संकट रहा।
300 घरों-दुकानों में 30 घंटे तक संकट
आलमबाग के चंदरनगर उपकेंद्र इलाके नटखेड़ा रोड पर 440 वोल्ट की भूमिगत लाइन के एक केबल में फॉल्ट होने के कारण शनिवार दोपहर 3 बजे से रविवार रात 9 बजे तक संकट रहा। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 300 घरों व दुकानों को सामान्य रूप से वोल्टेज न मिलने के कारण परेशानी हुई। रविवार को खोदाई कराकर केबल बदला गया तब बिजली चालू हो सकी। हालांकि, कर्मचारी पूरी रात फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
इन इलाकों में भी आया फॉल्ट
बारिश के चलते गोमतीनगर के 33 केवी अपना बाजार, 33 केवी विभूतिखंड उपकेंद्र, 33 केवी चिनहट पावर हाउस, 33 केवी सेक्टर-14 ओल्ड उपकेंद्र, 33 केवी उपकेंद्र सेक्टर-12 वृंदावन, 33 केवी उतरेटिया और 11 केवी ऐशबाग केबिन फीडर, एफसीआई उपकेंद्र के पाल कॉलोनी, आशियाना पावर हाउस के 11 केवी एनवन फीडर, मानसरोवर उपकेंद्र से राजवंश 11 केवी फीडर, नादरगंज उपकेंद्र के अवस्थी होटल फीडर में फॉल्ट आया।

बिजली फाॅल्ट को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : स्रोत : विभाग