फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain is possible in next two days in Uttar Pradesh.

UP: यूपी में दो दिन बाद फिर से बिगड़ेगा मौसम, 27 दिसंबर के बाद ओले पड़ने के आसार, जानिए पूर्वानुमान

Wed, 25 Dec 2024 06:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Dec 2024 06:32 PM IST
सार

प्रदेश के तराई इलाकों में 27 दिसंबर के बाद ओले पड़ने के आसार हैं। जबकि बृहस्पतिवार से प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन
Rain is possible in next two days in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दो दिन बाद फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से  27 व 28 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। इस बीच तराई इलाकों समेत आगरा आदि में ओले गिरने के आसार हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यूपी के 40 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच तराई इलाकों के साथ ही आगरा आदि में ओले गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में बैंक लूट का एक और आरोपी गाजीपुर से गिरफ्तार, पुलिस की छह टीमें कर रही थीं तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 22 सेकेंड का ये वीडियो कर देगा बैंक लूट का खुलासा, सीसीटीवी में दिख रहे लुटेरों के चेहरे


घना कोहरा होने की संभावना
चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में घना कोहरा होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed