फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rain in city

राहत के साथ परेशानी भी लाई बारिश

Thu, 11 Jul 2019 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
rain in city
राहत के साथ परेशानी भी लाई बारिश, घर की छत ढही
विज्ञापन

लखनऊ। बारिश की वजह से जहां एक ओर बुधवार को मौसम खुशगवार रहा तो वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलभराव की वजह से लोगों को समस्या का सामना भी करना पड़ा। कई जगह सड़क धंसने या मकान क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। अलीगंज के बनारसी टोला में बुधवार सुबह करीब पांच बजे जर्जर मकान के एक कमरे की छत ढह गई। मलबे में दबकर एक बुजुर्ग और एक किशोर घायल हो गया। लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

बारिश शुरू होते ही जर्जर मकान गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस बारिश का यह पहला मामला है। पिछले साल बारिश के दौरान जर्जर मकानों के ढहने से आधा दर्जन लोगों की जान गई थी। बुधवार को अलीगंज के बनारसी टोला में जो जर्जर मकान ढहा, वह मोहम्मद नबी का है। नबी के दामाद मो. जहीर ने बताया कि उनके ससुर नबी (65 वर्ष), साली का बेटा रिज्जू (16 वर्ष) घर के बीच वाले कमरे में सो रहे थे। बुधवार सुबह पांच बजे अचानक कमरे की छत ढह गई। छत गिरने क ी आवाज सुनकर वह दौड़े। इस बीच पड़ोसी भी आ गए। सबने मिलकर मलबे से नबी और रिज्जू को निकाला। दोनों को महानगर सिविल अस्पताल ले गए। नबी का सिर फट गया है। हाथ-पैर के अलावा पीठ में भी चोटें आई हैं। रिज्जू को अंदरूनी चोटें आई हैं। पार्षद मो. सलीम मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। सलीम ने बताया, मकान बहुत पुराना है। मालूम हो कि अमर उजाला ने बारिश से ठीक पहले पिछले साल हुए हादसों को लेकर अफसरों को चेताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed