{"_id":"664d9877d2f9ddbe9e06da83","slug":"rain-in-bhadfar-thana-kshetra-in-sitapur-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: भीषण गर्मी व धूप से तप रहा पूरा जिला, एक इलाके में तेज बारिश ने सबको चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: भीषण गर्मी व धूप से तप रहा पूरा जिला, एक इलाके में तेज बारिश ने सबको चौंकाया
Wed, 22 May 2024 03:19 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 May 2024 03:19 PM IST
सार
सीतापुर जिले के भदफर क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने सबको चौंका दिया। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन उमस ने परेशान किया।
विज्ञापन
सीतापुर में हुई बारिश।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले में एक ओर भीषण गर्मी का सितम जारी है। लोग तेज धूप के कारण घरों से बाहर निकलने में भी गुरेज कर रहे हैं। सड़कों पर दिन चढ़ने के साथ सन्नाटा छाने लगता है। भीषण गर्मी से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर बुधवार को लहरपुर तहसील के भदफर क्षेत्र में तेज बारिश ने सबको चौंका दिया है। करीब 5 मिनट हुई इस बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस करवाई, लेकिन अब बारिश के बाद उमस से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाके में मौसम शुष्क रहेगा और लू का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश-बौछारों के आसार हैं। उरई और झांसी में ही लू रही, जबकि लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 से नीचे आया।
विज्ञापन
मंगलवार को पूरे प्रदेश में एक जैसा मौसम नहीं रहा। कहीं भीषण गर्मी तो रही तो कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि धूल भरी तेज हवाएं परेशान करती रहीं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन