फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain at night, humidity increased due to scorching sun during the day

Lucknow News: रात में बारिश दिन में चिलचिलाती धूप से बढ़ी उमस

Fri, 30 Aug 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 30 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rain at night, humidity increased due to scorching sun during the day
श्रावस्ती। तराई में बृहस्पतिवार रात हुई बरसात के बाद शुक्रवार खिली चटकीली धूप से उमस काफी बढ़ गई है। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


जिले में आए दिन हो रही बरसात के कारण जगह जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या हो गई है। इस बीच निकलने वाली चिलचिलाती धूप से उमस काफी बढ़ी है। ऐसे में जहां लोग जल जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में होने वाली अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

देर रात बरसात के बीच हुई बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। हालांकि गनीमत यह रही कि नेपाल सहित पहाड़ों पर बरसात न होने के कारण जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 127.70 से घट कर 127.20 पहुंच गया। इससे तटीय इलाकों में हो रही कटान का खतरा भी कम हो गया। इससे कछार वासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed