फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway will change 272 old coaches

272 जर्जर बोगियों की होगी छुट्टी

Sun, 11 Jul 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Railway will change 272 old coaches
रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैक पर दौड़ रहीं जर्जर बोगियों की छुट्टी की जाएगी। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों में लगी 272 जर्जर व पुरानी बोगियों को हटाया जाएगा और उनकी जगह नई बोगियां लेंगी। इस बाबत रेलवे बोर्ड की ओर से निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

एक ओर जहां ट्रैक दुरुस्त किए जा रहे हैं ताकि ट्रेनों की स्पीड बढ सके तो वहीं इंटरलॉकिंग, सिग्नलिंग वगैरह के काम तेजी से किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुरानी परंपरागत व जर्जर बोगियों को हटाने का काम भी हो रहा है। उत्तर रेलवे केएक आला अधिकारी ने बताया कि कुल 272 बोगियां हैं, जिन्हें हटाया जाना है। इनमें बड़ी संख्या उनकी है जिन्हें मेल, एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में लगाया जा रहा है। अधिकारी बताते हैं कि बोगियों की एक उम्र होती है। इनकी मिडलाइफ मेंटेनेंस भी करवाई जाती है। ये बोगियां उम्र से अधिक हो चुकी हैं और हादसे का सबब बन सकती हैं, इसलिए इन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, सवाल यह है कि इन जर्जर बोगियों को हटाने के बाद इनकी जगह परंपरागत या लिंक हाफमैन बुश एलएचबी बोगियों को लगाया जाना चाहिए, पर इन बोगियों की कमी से भी रेलवे प्रशासन जूझ रहा है, जिससे मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। बोगियों को हटाने की सूचना बोर्ड को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed