{"_id":"6883b8f99b6742569c00b805","slug":"railway-tte-beats-a-passenger-in-chandigarh-lucknow-superfast-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में टीटीई ने यात्री को पीटा, ग्वालियर-बरौनी में बुजुर्गों से की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में टीटीई ने यात्री को पीटा, ग्वालियर-बरौनी में बुजुर्गों से की बदसलूकी
Fri, 25 Jul 2025 10:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:33 PM IST
सार
ट्रेनों में टीटीई जमकर मनमानी कर रहे हैं। चंड़ीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में टीटीई ने यात्री को पीट दिया तो ग्वालियर-बरौनी में बुजुर्गों से बदसलूकी की। मामले में जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनों में टीटीई की मनमानी बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में टीटीई ने यात्री को पीट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में टीटीई ने बुजुर्गों से बदसलूकी की, जिसकी शिकायत डीआरएम से की गई है।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट का है। चंडीगढ़ से लखनऊ आ रहे पैसेंजर कृष्णा चतुर्वेदी ने बताया कि थर्ड एसी इकॉनमी क्लास एम-1 में टीटीई ने एक यात्री की पिटाई कर दी। दोनों के बीच टिकट को लेकर कुछ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया है, जिसके बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, वीडियो में टीटीई द्वारा यात्री की पिटाई नजर नहीं आ रही है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि टीटीई ने पैसेंजर को पीटा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में निशांत ने शिकायत दर्ज कराई कि गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर बरौनी मेल में उनके दादा-दादी यात्रा कर रहे थे। उनकी उम्र 75 वर्ष के आसपास की है। उनका पीएनआर 2338671142 था। खलीलाबाद स्टेशन के पास टीटीई ने उनसे बदसलूकी की। ऐसे में डीआरएम से टीटीई के खिलाफ जांच की मांग की गई है।