फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway station

Lucknow News: आठ करोड़ से संवारा जाएगा ऊंचाहार रेलवे स्टेशन

Sun, 10 Dec 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
railway station
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन को आठ करोड़ रुपये से संवारा जाएगा। यात्रियों के लिए कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्टेशन का नया भवन दो मंजिला होगा। यात्री के लिए शेड, पानी टंकी, शौचालय और वाहन स्टैंड बनाया जाएगा। आरपीएफ कर्मियों के लिए बैरक बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के दक्षिणी छोर पर स्थित ऊंचाहार स्टेशन से क्षेत्र की लगभग साढ़े तीन लाख आबादी को ट्रेन यात्रा की सुविधा मिलती है। ऊंचाहार स्टेशन से होकर गंगा गोमती, ऊंचाहार एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, कानपुर व लखनऊ इंटरसिटी के साथ 13 ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं।
विज्ञापन

इस स्टेशन से प्रतिदिन करीब दो हजार यात्री चंडीगढ़, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज के साथ कई अन्य शहरों तक जाते और आते हैं। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि ऊंचाहार स्टेशन को संवारे के साथ यात्री सुविधाएं बढ़ाने का काम जल्द शुरू होगा। इस काम पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी मंजूरी मिलने के साथ कार्यदायी संस्था का चयन भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के दूसरे हिस्से में भी बनेगा प्रवेश द्वार
ऊंचाहार में एनटीपीसी परियोजना भी है। इसलिए ऊंचाहार स्टेशन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कायाकल्प प्रस्ताव के मुताबिक स्टेशन के दूसरे हिस्से पर भी प्रवेश द्वार बनेगा। इससे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में सुविधा मिल सकेगी। दूसरे हिस्से पर गेट बनने से एनटीपीसी परियोजना के साथ ही अलीगंज, बिकई, पुरवारा, खुर्रमपुर, सराय सहिजन, गोपालपुर उधवन, मोखरा आदि गांवों के लोगों का आवागमन आसान होगा। इन गांवों के लोगों को तीन किमी. का चक्कर लगाकर स्टेशन के मुख्य द्वार की ओर जाना पड़ता है।

पेंटिंग होगी, सेल्फी प्वाइंट बनेगा
ऊंचाहार स्टेशन को संवारने के लिए आकर्षक पेंटिंग कराई जाएगी। कई जगह सेल्फी प्वाइंट बनेंगे। अधिकारियों के मुताबिक रेलवे की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवा कर मुख्य द्वार के पास सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed