फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway removes the window glass from AC coaches

रेलवे का नया जुगाड़, बोगी का एसी सही नहीं हुआ तो शीशे ही निकाल दिए

Sun, 24 Sep 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Sep 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
Railway removes the window glass from AC coaches
डेमो - फोटो : डेमो

आपने एसी बोगी में रिजर्वेशन कराया है तो स्लीपर में सफर बिल्कुल नहीं करना चाहेंगे, लेकिन रेलवे एसी टिकट वालों को स्लीपर के हालात में सफर के लिए मजबूर कर रहा है।

विज्ञापन


ताजा मामला सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का है। नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्टेशन प्रशासन ने जैसे-तैसे यात्रियों को समझा-बुझाकर ट्रेन रवाना की।

19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दोपहर करीब तीन बजे चारबाग के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची थी। इस दौरान ट्रेन का एसी नहीं चल रहा था तो यात्रियों ने परिसर में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मान-मनौव्वल की गई, लेकिन यात्री नहीं माने। इतना ही नहीं ट्रेन को रवाना करने के लिए कई मर्तबे हरी झंडी भी दिखाई गई, पर यात्रियों ने ट्रेन चलने ही नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलकर्मियों ने एसी में आई खराबी ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन एसी ठीक नहीं हुआ। दूसरी ओर एसी के कोच का भी बंदोबस्त नहीं हो सका।

इसलिए कर्मचारियों ने एसी कोच की खिड़कियों पर लगे कई शीशों को निकाल दिया, ताकि हवादार माहौल बन गया और उमस तो कम हो गई, लेकिन फिर भी एसी श्रेणी के यात्रियों की दिक्कतें कम नहीं हुईं।

हंगामे के बाद भी रेलवे अधिकारियों ने किसी तरह से यात्रियों को ट्रेन में सवार कराया और शाम 4.48 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed