{"_id":"5a89528b4f1c1b514a8b9f74","slug":"railway-recruitment-board-reduce-age-limit-for-railway-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्ती बोर्ड ने दो साल कम की उम्र सीमा, अब सिर्फ इन्हें मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे भर्ती बोर्ड ने दो साल कम की उम्र सीमा, अब सिर्फ इन्हें मिलेगा मौका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Feb 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ा झटका दिया है। हाल ही में आरआरबी द्वारा असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) एवं तकनीशियन के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए निकाले गए आवेदन में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा दो वर्ष घटा दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष थी, जो अब 28 कर दी गई है। तमाम अभ्यर्थी इस नई व्यवस्था से परेशान हैं।
दरअसल इलाहाबाद समेत देश के सभी आरआरबी द्वारा एएलपी और तकनीशियन के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन भरे जाने के दौरान तमाम अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी हुई कि बोर्ड ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष से घटाकर 28 वर्ष कर दी है।
विज्ञापन
अचानक हुए इस बदलाव से 28 से 30 वर्ष की उम्र वाले तमाम अभ्यर्थी परेशान हैं। वे लगातार सूबेदारगंज स्थित आरआरबी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
प्रतियोगी छात्र प्रवीण शुक्ला, दीपक शर्मा का कहना है कि इस बार आरआरबी ने एक साथ कई बदलाव कर छात्रों को मुश्किल में डाल दिया है। एक ओर जहां आवेदन शुल्क पांच गुना बढ़ा दिया, वहीं अब सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की उम्र सीमा भी 30 से घटाकर 28 वर्ष कर दी गई।
विज्ञापन
उधर, अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए आरआरबी ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। कहा गया है कि वर्ष 2015 में ही एएलपी/तकनीशियन की भर्ती में सामान्य अभ्यर्थियों की अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष की गई थी।
तब यह भी स्पष्ट किया गया था कि यह व्यवस्था सिर्फ तीन वर्ष के लिए लागू है, क्योंकि 2015 के पूर्व अधिकतम आयुसीमा 27 वर्ष थी। अब अगली भर्ती में अधिकतम आयुसीमा पहले की तरह 27 वर्ष कर दी जाएगी।आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है।