फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway: Railways started the system of making reservation charts eight hours in advance

Railway: रेलवे ने शुरू की आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट बनाने की व्यवस्था, दावा- यात्रियों को होगी सहूलियत

Tue, 08 Jul 2025 08:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Jul 2025 08:46 PM IST
सार

रेलवे ने आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट बनाने की व्यवस्था कर दी है। दावा किया है कि इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और सीटों को लेकर अंतिम समय तक रहने वाली अनिश्चितता भी खत्म होगी।

विज्ञापन
Railway: Railways started the system of making reservation charts eight hours in advance
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे ने सीटों के आरक्षण का चार्ट आठ घंटे पहले बनाने की व्यवस्था मंगलवार से लागू कर दी। अभी तक ट्रेन छूटने से चार घंटे पहले चार्ट बनाया जाता था। रेलवे का दावा है नई व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत होगी और सीट आवंटन अधिक पारदर्शी होगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने कहा कि पूर्व में ट्रेन प्रस्थान से चार घंटे पूर्व चार्ट तैयार किया जाता था, जिससे यात्रियों को अंतिम समय तक सीटों की स्थिति की अनिश्चितता बनी रहती थी। यात्रियों की इस परेशानी को दूर करते हुए अब रेलवे ट्रेनों के आठ घंटे पूर्व चार्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली के निजीकरण के खिलाफ देशभर के बिजलीकर्मी कल हड़ताल पर, 27 लाख कर्मचारी होंगे शामिल; होगा ये असर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर, CM बोले- सभी अपराधियों की संपत्तियां होंगी जब्त


एक दिन पहले बन जाएगा इन गाड़ियों का चार्ट
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि 14:00 बजे से पहले प्रस्थान करने वाली ट्रेनों (सुबह 05:00 बजे से 14:00 बजे तक) के लिए चार्ट एक दिन पूर्व रात्रि 21:00 बजे (रात्रि 9 बजे) तैयार किया जाएगा। उदाहरण के लिए गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर - हावड़ा मेल, 11124 बरौनी - ग्वालियर मेल, 13151 कोलकाता - जम्मू तवी एक्सप्रेस, 15108 लखनऊ - बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस, 19615 उदयपुर सिटी - कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस प्रमुख है। इन ट्रेनों के लिए चार्ट अब एक दिन पहले रात नौ बजे तैयार किया जा रहा है।

आठ घंटे पहले बनेगा इनका चार्ट
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि 14:00 बजे के बाद प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट ट्रेन के रवाना होने से 8आठ घंटे पूर्व तैयार किया जाएगा। उदाहरण के लिए 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12229 लखनऊ मेल, 12429 लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12231 लखनऊ - चण्डीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रमुख है। इन ट्रेनों के लिए चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पूर्व तैयार किया जा रहा है।

एक दिन लिया एचओआर कोटा
रेलवे में अब हाई ऑफिशियल कोटा (एचओ) के आवेदन ट्रेन के जाने के एक दिन पहले स्वीकार किये जाएंगे। चार्टिंग में आये बदलाव को देखते हुए यह नया निर्णय लिया गया है। यह आवेदन ट्रेन के प्रस्थान से एक दिन पहले सुबह 11 बजे तक करना होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का कहना है कि समय सीमा के भीतर आवेदन देने से उनका निस्तारण किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed