फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway exam_attendance_lucknow

ये क्या! 75 फीसदी ने छोड़ दी रेलवे परीक्षा

Sun, 17 Nov 2013 10:36 PM IST
निशांत यादव/लखनऊ
निशांत यादव/लखनऊ Updated Sun, 17 Nov 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
railway exam_attendance_lucknow

रेलवे भर्ती सेल की ग्रुप-डी की परीक्षा में रविवार को केवल 25 प्रतिशत उम्मीदवार ही शामिल हुए।

विज्ञापन


इसमें उत्तर रेलवे की परीक्षा में 28 और पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती सेल की परीक्षा में 22 प्रतिशत उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

इसके बाद वापसी में ट्रेनों में जमकर भीड़ उमड़ी। नीलांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की आरक्षित कोच के यात्री अपनी सीट तक नहीं पहुंच सके। उनको अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।

पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती सेल की परीक्षा सुबह 10 से 11:30 और दोपहर तीन से 4:30 बजे 35 केंद्रों पर आयोजित थी। इसमें करीब 70 हजार आवेदक बुलाए गए थे, जिनमें केवल लगभग 15 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर रेलवे भर्ती सेल की परीक्षा में 34 हजार उम्मीदवारों को प्रवेशपत्र भेजा गया था। सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक  प्रथम पाली में 35 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 9585 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती से जुड़े रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे भर्ती सेल की परीक्षा एक साथ देश भर में आयोजित होने से कम उम्मीदवार ही आ रहे हैं। उम्मीदवारों ने एक साथ कई शहरों के लिए आवेदन किया था। ऐसे में वह निकटतम केंद्रों की परीक्षाएं देने जा रहे हैं।

परीक्षा देकर लौटते समय अभ्यर्थियों का हुजूम चारबाग स्टेशन पर उमड़ा। नई दिल्ली से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस की आरक्षित बोगियों में अभ्यर्थियों ने कब्जा जमा लिया।


इससे एस-सात की सीट 57 का आरक्षण कराने वाले आरके सिंह और एस पांच में सीट 29 से 32 तक परिवार के साथ जा रहे भगवान दास सहित दर्जनों यात्रियों को बोगियों में घुसने नहीं दिया गया। आरपीएफ और जीआरपी के इंतजाम भी नकाफी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed