फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway announces two special train for bihar and mumbai

रेलवे ने दी राहत: गर्मी को देखते हुए बिहार और मुंबई के लिए चलाई गईं विशेष ट्रेनें, जानिए टाइमिंग

Sun, 25 Jun 2023 09:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Jun 2023 09:12 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बिहार और मुंबई के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं। जानिए आप वो ट्रेन कब और कहां से पकड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
railway announces two special train for bihar and mumbai
Train - फोटो : Social Media

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से मुम्बई व बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 05063 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस 30 जून को तथा ट्रेन नंबर 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सीवान तक दो जुलाई को एक-एक फेरे में ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन दोनों दिशाओं से बादशाहनगर व ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। स्पेशल ट्रेन में सीटों की बुकिंग खोल दी गई है। इनमें स्लीपर और एसी कोच में आरक्षण कराया जा सकता है। 

विज्ञापन


गोरखपुर महबूबनगर एक जुलाई से

रेलयात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से महबूबनगर वाया ऐशबाग के लिए ट्रेन पहली जुलाई से चलाई जाएगी। रेलवे अफसरों ने बताया कि ट्रेन नंबर 05303 गोरखपुर से पहली जुलाई को सुबह 8.30 बजे चलकर ऐशबाग से दोपहर 1.35 बजे होकर अगले दिन महबूबनगर शाम 7.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05304 महबूबनगर से तीन जुलाई को रवाना होगी।
विज्ञापन


रेलवे ने की जनता मील की व्यवस्था

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों के लिए कई स्टेशनों पर जनता खाना का इंतजाम किया है। ऐशबाग, बादशाहनगर, लखनऊ जंक्शन सहित 32 स्टेशनों पर सामान्य श्रेणी की बोगियों के सामने ही जनता खाना, इकोनामी मील और पानी के स्टाल लगाये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे आज चलाएगा कानपुर स्पेशल ट्रेन

यूपीएसएसएससी परीक्षा में आने वाली अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से 26 जून को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि लखनऊ से कानपुर के लिए ट्रेन नंबर 04207 सुबह 06:35 बजे चारबाग स्टेशन से रवाना होगी। वापसी में 26 जून को ही दोपहर दो बजे कानपुर सेंट्रल से चलकर उन्नाव व मानक नगर होते हुए शाम चार बजे चारबाग पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed