फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway administration give relief to passenger

रेलवे प्रशासन का फैसला, मुंबई की ट्रेनों के फेरे बढ़े, कई ट्रेनों का किया विस्तार, यात्रियों को मिलेगी राहत

Mon, 07 Jun 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Railway administration give relief to passenger
रेलवे प्रशासन ने मुंबई की कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए। - फोटो : ??? ?????
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मुंबई की ट्रेनों के फेरों में वृद्धि कर दी है। मुंबई सेंट्रल मड़ुवाडीह सुपरफास्ट स्पेशल समेत कई ट्रेनों का विस्तार कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, ऊधना छपरा ऊधना स्पेशल (09087/88) के रैक में भी परिवर्तन किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मुंबई सेंट्रल मड़ुवाडीह सुपरफास्ट स्पेशल (09035) 08 और 11 जून को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, मड़ुवाडीह दादर सुपरफास्ट स्पेशल (09036) 10 एवं 13 जून, बांद्रा टर्मिनस गाजीपुर सिटी स्पेशल (09123) 7 जून, गाजीपुर सिटी बलसाड़ स्पेशल (09124) 9 जून, बांद्रा टर्मिनस मऊ स्पेशल (09099) 08 जून और मऊ बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09100) 10 जून को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा फोर्ट आज से चलेगी
लखनऊ से आगरा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से 02179/80 लखनऊ जंक्शन आगरा फोर्ट लखनऊ जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल को बहाल कर दिया गया है। यह 7 जून से अगले आदेश तक सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक चलाई जाएगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा यात्रियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed