फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rail minister piyush goyal says uttar pradesh to develop much faster now.

रेल मंत्री का तोहफा, यूपी में बनेगी दुनिया में सबसे ज्यादा रेल कोच बनाने वाली फैक्ट्री

Fri, 23 Feb 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Feb 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
rail minister piyush goyal says uttar pradesh to develop much faster now.
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala

इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया। गांधी परिवार के क्षेत्र के रूप में पहचानी जाने वाली रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री में अब हर साल 3000 कोच बनेंगे। उन्होंने बहराइच से मैलानी मीटर गेज रेल लाइन को हेरिटेज लाइन में बदलने और गोरखपुर के इलेक्ट्रिक लोको शेड का काम तत्काल शुरू कराने का एलान किया।

विज्ञापन


गोयल ने सबसे पिछड़े जिलों में शामिल फतेहपुर में रेल पार्क और झांसी में कोच नवीनीकरण फैक्ट्री (कोच रिफर्बिशमेंट फैक्ट्री) स्थापित करने का एलान किया। वे सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ समिट को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा रेल कोच बनाने वाली दुनिया की पहली फैक्ट्री बनाएंगे
रेल मंत्री ने रायबरेली को लेकर एलान किया कि रेल कोच फैक्ट्री की क्षमता बढ़ाकर 3000 कोच की जाएगी। इतने कोचों का उत्पादन करने वाली यह दुनिया की पहली फैक्ट्री होगी। अभी इसकी क्षमता 600 कोच प्रतिवर्ष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव पर इस रेल कोच फैक्ट्री को मॉडर्न फैक्ट्री में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले वर्ष से 1000 कोच का उत्पादन शुरू होगा। 2019-20 में क्षमता बढ़ाकर 2000 जबकि 2020-21 में क्षमता 3000 कोच की जाएगी। 480 करोड़ की लागत से 2000 कोच तक के लिए काम शुरू हो जाएगा। 3000 कोच क्षमता तक ले जाने के लिए अतिरिक्त जमीन की व्यवस्था की जाएगी।

पांच सितारा होटल जैसी ट्रेनें चलेंगी

rail minister piyush goyal says uttar pradesh to develop much faster now.

पीयूष गोयल ने कहा कि बहराइच से मैलानी के बीच दुधवा नेशनल पार्क और कतर्निया घाट यूपी में पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। दोनों को जोड़ने वाली मीटर गेज रेल लाइन को हेरिटेज लाइन में बदला जाएगा। इस लाइन पर नई और सुंदर ट्रेनें भेजेंगे। ये रेल गाड़ियां पांच सितारा होटल जैसा एहसास देंगी। उन्होंने पर्यावरण से जुड़े इस क्षेत्र में टेंटेड होटल बनाने की व्यवस्था पर विचार का सुझाव दिया। कहा, यह पर्यावरण की दृष्टि से कारगर और पर्यटकों को अच्छा अनुभव देने वाला होगा।

सीएम के गृह जिले में इलेक्ट्रिक लोको शेड
गोयल ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर में इलेक्ट्रिक लोको शेड का काम तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक लोको शेड का काम कई स्वीकृतियों की वजह से लंबित था। अब सभी स्वीकृतियां मिल गई हैं। काम तुरंत शुरू होगा।

फतेहपुर में रेल पार्क, झांसी में बनेगी कोच रिफर्बिशमेंट फैक्ट्री
पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले दिन बुंदेलखंड को डिफेंस कॉरिडोर का तोहफा दिया तो रेलमंत्री ने दूसरे दिन दो बड़ी सौगात दी। फतेहपुर में रेल पार्क की स्थापाना की घोषणा की। गोयल ने कहा कि इस पार्क से रोजगार की संभावनाएं पैदा होंगी। इसके अलावा झांसी के पास रेलवे की करीब 300 एकड़ जमीन पर कोच रिफर्बिशमेंट फैक्ट्री बनेगी।

यहां जनरल बोगियों का नवीनीकरण होगा। यह सभी 58 हजार कोच को चरणबद्ध तरीके से सुंदर बनाएगा। 18-18 महीने के अंतराल पर जब कोच यहां पहुंचेंगे तो उनकी छोटी-मोटी कमियों को अच्छी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। इंटीरियर ठीक होगा और रेल यात्री सुखद यात्रा का एहसास कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed