फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raids in jails of uttar pradesh.

यूपी में लखनऊ, कानपुर व फैजाबाद सहित कई जेलों में छापेमारी, आपत्तिजनक चीजें मिलीं

Mon, 03 Dec 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
raids in jails of uttar pradesh.

रायबरेली जेल का वीडियो वायरल होने के बाद रविवार देर रात लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, फैजाबाद, नैनी और अलीगढ़ समेत कई जेलों में आकस्मिक छापामारी की गई। अचानक हुई छापामारी के चलते कैदियों में हड़कंप मच गया। जेलों के बैरकों में सघन तलाशी ली गई। छापे में कई आपत्तिजनक चीजें मिलने की सूचना है। इस छापामारी में जिला प्रशासन को शामिल नहीं किया गया।

विज्ञापन


जेलों में अपराधियों को सुविधाएं मुहैया कराने और मोबाइल के उपयोग जैसी सूचनाएं लगातार मिलती रही है। कई अपराधी जेलों से घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। बागपत जेल में तो एक बड़े अपराधी की हत्या भी हो चुकी है। इसे देखते हुए एसटीएफ जेल से गिरोह चलाने वाले शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही एसटीएम ने कारागार विभाग को भी कई बिंदुओं पर अमल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


प्रदेश में पिछले एक अरसे में होने वाली कई वारदातों की तफ्तीश में पता चला कि वारदात जेल में बंद अपराधी के इशारे पर हुई है। इसके बाद एसटीएफ ने पिछले कुछ समय से ऐसे बदमाशों पर नजर रखनी शुरू कर दी। एसटीएफ प्रदेश की कई जेलों में बंद बदमाशों की सूची तैयार कर समय-समय पर उसे अपडेट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की हत्या की साजिश का पर्दाफाश होने पर गिरफ्तारी

एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि अपराधियों का ब्योरा रहने से पिछले दिनों जेल से एक विधायक की हत्या कराने की साजिश का पर्दाफाश कर भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा कुछ और बदमाशों को वारदात से पहले ही दबोचा जा चुका है।

एसएसपी ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कारागार विभाग को कुछ निश्चित बिंदुओं पर कार्रवाई की सलाह दी गई है। इसमें जेल से फोन का इस्तेमाल करने और मुलाकात करने आने वालों समेत अन्य बिंदु शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एसटीएफ शातिर अपराधियों की जेल बदलने के लिए समय-समय पर अपनी रिपोर्ट भेजती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed