फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raid on medical stores

छह दवा दुकानों पर छापा, एक लाख 70 हजार रुपए की दवाएं जब्त

Sun, 01 Sep 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
raid on medical stores
00
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी में निजी अस्पतालों की आड़ में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर शनिवार को एफएसडीए की टीम ने छापा मारा। इस दौरान एक अस्पताल संचालक भाग गया। एफएसडीए की टीम ने नोटिस जारी किया है। वहीं चार अवैध मेडिकल स्टोर से करीब एक लाख 70 हजार रुपये की दवाएं जब्त की गईं। कार्रवाई के दौरान नकली दवा के शक में आठ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

एफएसडीए की टीम शनिवार को अलग-अलग इलाकों में भेजी गई। दुबग्गा स्थित पायनियर हॉस्पिटल पर पहुंची टीम ने संचालक से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मांगा। टीम को देखते ही अस्पताल संचालक व कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। टीम ने मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया है। टीम का कहना है कि अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने तेलीबाग, दुबग्गा, कानपुर रोड, बंथरा जुनाबगंज इलाके के छह निजी अस्पतालों पर छापा मारा। टीम को एक अस्पताल में मेडिकल स्टोर नहीं मिला। बाकी अस्पतालों में मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस चलता मिला। दवाएं व नमूने जब्त कर लिए गए है। ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश ने बताया कि अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले अस्पतालों पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल दवाएं जब्त (रुपये)
स्पर्श चिल्ड्रेन हास्पिटल, तेलीबाग - 30,000
लाइफ लाइन नर्सिंग होम, कानपुर रोड - 60,000
साइन हॉस्पिटल, बंथरा - 50,000
लखनऊ हॉस्पिटल एंड सर्जिकल, दुबग्गा - 30,000
पायनियर हॉस्पिटल, दुबग्गा - अस्पताल छोड़कर भागे
लखनऊ मॉडर्न हॉस्पिटल, दुबग्गा - मेडिकल स्टोर नहीं मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed