{"_id":"6369fb16c5b976527100ca96","slug":"raid-on-many-pfi-places-in-different-districts-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी के कई जिलों में पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, संगठन पर लग चुका है प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी के कई जिलों में पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, संगठन पर लग चुका है प्रतिबंध
Tue, 08 Nov 2022 06:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Nov 2022 06:26 PM IST
सार
यूपी के कई जिलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की है। पीएफआई को प्रतिबंधित किया जा चुका है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह कार्रवाई लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़ और सहारनपुर में की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- सिख गुरु जहां भी गए, शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत, बर्थडे पार्टी में खाना खाकर बीमार हो गए थे 70 लोग
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित पीएफआई पर प्रतिबंध लगने के बाद संगठन से जुड़े लोगों की गतिविधियोें को देखते हुए की जा रही है। कुछ स्थानों पर एनआईए के साथ यूपी एटीएस को भी साथ में लेकर छापे मारे गए हैं। खबर लिखे जाने तक एनआईए की ओर से कोई ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे पहले भी एनआईए ने देश भर में पीएफआई पर 100 से अधिक स्थानों पर छापे मार कर बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें यूपी से 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर छोड़ दिया गया।