{"_id":"5fa1bd0d8ebc3e9bd646eefa","slug":"raid-on-hukka-bar-lucknow-news-lko5485019190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हुक्का बार से सात गिरफ्तार, 15 हुक्का बरादम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हुक्का बार से सात गिरफ्तार, 15 हुक्का बरादम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज पुलिस ने साइन इन व ब्लैक बग रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर सोमवार रात छापा मारा। मौके से पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें दोनों के प्रबंधक भी शामिल हैं। वहीं 15 हुक्के और 18 पाइप बरामद किए। पुलिस ने दोनों रेस्टोरेंट मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक अलीगंज फरीद अहमद के मुताबिक, पुरनिया स्थित साइन इन व ब्लैक बग रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनाें रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात छापा डाला। मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 15 हुक्का व 18 पाइप बरामद किए। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में हरदोई के लालपुर निवासी व ब्लैक बग रेस्टोरेंट व हुक्का बार का प्रबंधक सुभाष प्रेम, गोंडा करनैलगंज का राकेश कुमार, परसपुर हरदिया का उमाशंकर मिश्रा, मड़ियांव केशवनगर का उदय प्रताप सिंह, रजत सिंह बिष्ट, गायत्रीनगर का आदर्श पांडेय, अलीगंज सेक्टर एच निवासी साइन इन हुक्का बार के प्रबंधक विजय अग्रवाल को गिरफ्तार किया।
वहीं पुलिस ने ब्लैक बग रेस्टोरेंट व हुक्का बार के मालिक हसनगंज खदरा निवासी दानव सिद्दीकी और साइन इन हुक्का बार की मालकिन सेक्टर-एच अलीगंज निवासी निशा अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रतिबंध के बाद भी हुक्का बार का संचालन, कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन, महामारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।