{"_id":"5abb5a924f1c1bea3f8b5784","slug":"raid-of-supply-department-at-lucknow-petrol-pump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम के पोर्टल पर शिकायत के बाद इस पेट्रोल पंप पर पड़ा छापा, नमूने को जांच के लिए भेजा लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के पोर्टल पर शिकायत के बाद इस पेट्रोल पंप पर पड़ा छापा, नमूने को जांच के लिए भेजा लैब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के पोर्टल पर घटतौली की शिकायत के बाद आपूर्ति विभाग व बाट-माप विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को लखनऊ के कैसरबाग स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर छापा मारा।
लेकिन जांच में पेट्रोल पंप पर न घटतौली मिली और न टेंपरिंग की गड़बड़ी। हालांकि, टीम ने फ्यूल टैंक में मौजूद पेट्रोल व डीजल में मिलावट की आशंका में टीम ने नमूने भरकर जांच के लिए रीजनल लैब भेजे।
कैसरबाग स्थित भारत पेट्रोलियम कंपनी से संबद्ध पेट्रोल पंप का संचालन आरके अग्रवाल करते हैं। इस पंप से पेट्रोल-डीजल लेने वाले उपभोक्ताओं ने गड़बड़ी व घटतौली की शिकायत शासन व प्रशासन में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
एडीएम आपूर्ति चंद्र प्रकाश के निर्देश पर मंगलवार को एआरओ हजरतगंज रजनीश उपाध्याय की अगुवाई में आपूर्ति व बाट-माप विभाग की टीम ने पंप पर छापा मारा। एआरओ आपूर्ति ने बताया कि पेट्रोल व डीजल के एक-एक नोजल की जांच की गई है।

घटतौली को लेकर हुआ था हंगामा
जांच करती टीम
- फोटो : amar ujala
रिपोर्ट डीएम व तेल कंपनी को भेजी जाएगी। मिलावट की जांच के लिए टैंक में मौजूद पेट्रोल व डीजल के नमूने लैब भेजे गए हैं। लालबाग निवासी मोहित सोनकर ने बीते दिनों कैसरबाग रोड पर संचालित बीपी के पंप पर पांच सौ का पेट्रोल भरवाया था।
पेट्रोल भराकर कुछ दूर जाने के बाद कार के फ्यूल टैंक की सुई ने जब उम्मीद से कम फ्यूल दर्शाया तो वह पंप पर लौटकर घटतौली का आरोप लगा जांच की मांग करने लगे। मोहित का आरोप था कि सेल्समैन ने मीटर को झटके से बंद कर सौ रुपये कीमत का पेट्रोल वाहन में नहीं डाला। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी दर्ज करायी।