फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raid in Basic Shiksha Adhikari office in Sultanpur.

सुल्तानपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में छापेमारी से हड़कंप, सील किए गए दस्तावेज

Wed, 26 Jun 2019 11:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Raid in Basic Shiksha Adhikari office in Sultanpur.
बीएसए कार्यालय में छापेमारी। - फोटो : amar ujala

शासन का निर्देश लिए बिना न्यायालय के आदेश पर कौस्तुभ कुमार सिंह के बीएसए का पदभार ग्रहण करने के मामले में दूसरे दिन भी कार्यालय की अलमारियां व कागजात सील करने की कार्रवाई चली। सीडीओ के नेतृत्व में एसडीएम व तहसीलदार भी मौके पर जमे रहे। अयोध्या से पहुंचे एडी बेसिक ने कार्यालय कर्मियों से अनुपस्थित डीसी एवं कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन


कौस्तुभ कुमार सिंह के शासन की अनुमति लिए बिना हाईकोर्ट के आदेश पर बीएसए का कार्यभार ग्रहण करने का मामला गरमा गया है। बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे के करीब एक बार फिर सीडीओ मधुसूदन हुल्गी एसएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कार्यालय का ताला खुलवाया और कक्ष में मौजूद नौ लोहे की अलमारियां सील कराईं। 
विज्ञापन


इस कमरे में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के जिला समन्वयक ओपी तिवारी व विद्यालयों की मान्यता का काम देख रहे अजय प्रताप सिंह बैठते थे। केजीबीवी व मान्यता के कागजात इसी दफ्तार की अलमारियों में बंद हैं। मौके पर 10 कंप्यूटर प्रिंटर, छह लैपटॉप, 11 बैग, किताबें व पेपर के बंडल भी सील कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीलिंग की इस कार्रवाई में कक्ष में मिली सामग्रियों का विवरण तैयार कराया गया। जिस पर सहायक शिक्षा निदेशक रवींद्र प्रताप सिंह, बीएसए के स्टेनो जयप्रकाश तिवारी, डीसी प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह, ऊषा शुक्ला, उपेंद्र सिंह, अमित सिंह समेत मौजूद कर्मियों ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक रवींद्र प्रताप सिंह, एसडीएम सदर रामजी लाल बीएसए के मुख्य कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कर्मियों से पूछताछ भी की। 

गैरहाजिर कर्मियों के लिए नोटिस चस्पा

सीडीओ ने बीएसए कार्यालय व सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर रहे कर्मियों के नाम से दीवार पर नोटिस चस्पा करा दी है। नोटिस में उन्होंने अनुपस्थिति के संबंध में तीन दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। 

स्पष्टीकरण न देने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि मंगलवार को निरीक्षण के दौरान बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक ओपी तिवारी, ईएमआईएस इंचार्ज सुनील सिंह, डीसी निर्माण आनंद शुक्ला व मान्यता पटल के लिपिक अजय प्रताप सिंह गैरहाजिर रहे। 

अजय प्रताप सिंह लगभग एक माह पूर्व प्रतापपुर कमैचा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए रिलीव हो चुके हैं लेकिन उनके पटल से संबंधित कागजात अभी भी हस्तांतरित नहीं हुए हैं। मान्यता में हेरफेर करने की कई शिकायतें जिला एवं शासन स्तर पर चल रही हैं।
 

प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दी तहरीर

सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक रवींद्र प्रताप सिंह ने कौस्तुभ कुमार सिंह के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोतवाली नगर में तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

पूरे दिन निलंबन की रही चर्चा
बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह को शासन से निलंबित किए जाने की अफवाह दिन भर उड़ती रही। लोग एक-दूसरे से बीएसए के सस्पेंड किए जाने की खबर पुष्ट करने में लगे रहे। हालांकि शाम तक उनके निलंबन की खबर की पुष्टि नहीं हो सकी।

विद्यालय के कार्यों में नहीं होगी रुकावट: सीडीओ
सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि बीएसए के विरुद्घ चल रही जांच एवं कागजातों के सील करने की कार्रवाई से परिषदीय विद्यालयों के संचालन एवं पठन-पाठन में कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। बच्चों को एक जुलाई को पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी। साथ ही निशुल्क वितरित होने वाला जूता-मोजा, स्कूल बैग भी प्रदान किया जाएगा। एमडीएम की व्यवस्था भी पूर्ववत चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed