फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raid by ED on Sahara headquarter.

मनी लांड्रिंग में सहारा पर ईडी का छापा, दस्तावेज जब्त

Fri, 06 Nov 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Raid by ED on Sahara headquarter.

मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद ईडी की मुंबई शाखा के अधिकारियों ने गुरुवार को लखनऊ स्थित सहारा मुख्यालय के सहारा भवन के चौथे माले पर छापा मार कर कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिया। पड़ताल की कार्यवाही देर शाम तक जारी रही।

विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों के साथ एक बस में भरकर पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद थे। ईडी की टीम सीधा लखनऊ के अलीगंज में कपूरथला चौराहा स्थित सहारा भवन पहुंची और यहां चतुर्थ तल स्थित कार्यालय में छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


सहारा भवन में सहारा की पैरा बैंकिंग़, प्रापर्टी एंड कंस्ट्रक्शन आदि के कार्यालय मौजूद हैं। ईडी की पड़ताल शुरू होने से पहले प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों और सहारा के कुछ कर्मचारियों में झड़प भी हुई लेकिन प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने अपनी जांच शुरूक़र दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने नवंबर 2014 में सहारा समूह के खिलाफ केस दर्ज किया था। सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने सहारा के निवेशकों का करोड़ों वापस न किए जाने के सिलसिले में जो जांच की थी, उसके बाद ही ईडी ने यह मामला दर्ज किया था।

2015 में फेमा के तहत भेजा था नोटिस

Raid by ED on Sahara headquarter.

ईडी के सूत्रों का कहना है कि इसके बाद ईडी ने फरवरी 2015 में सहारा को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत नोटिस भेज कर कहा था कि क्यों न इस एक्ट के उल्लंघन के तहत संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ईडी ने इसके अलावा सहारा संस्था की एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी वंदना भार्गव से मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में आठ घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी ने सहारा को फेमा के उल्लंघन के तहत जो नोटिस भेजी थी वह 3600 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर थी। जांच एज़ेंसी का आरोप था सहारा संस्था ने विदेश में संपत्ति अर्जित करने में इस रकम का निवेश किया।

ईडी पिछले कई दिनों से सहारा के कुछ पदाधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी क्रम में ईडी को कुछ सूचना हासिल हुई थी, जिसके फौरन बाद ईडी मुख्यालय ने सहारा के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर छापामारी करने का फैसला किया।

ईडी की छापामारी कार्यवाही देर शाम तक जारी थी। ईडी के सूत्रों का कहना है कि जांच करने पहुंची टीम को अपनी इस कवायद में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed