फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raid accountant's house, collected property details

Lucknow News: लेखपाल के घर छापा, संपत्ति का ब्यौरा जुटाया

Fri, 20 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Raid accountant's house, collected property details
लालगंज (रायबरेली)। लखनऊ में एक लाख रुपये घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किए गए लेखपाल के लालगंज स्थित घर पर बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा। टीम ने घर के भीतर सर्च अभियान चलाकर संपत्ति का ब्यौरा जुटाया। टीम ने मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में की गई तलाशी की वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने लखनऊ की सदर तहसील में तैनात लेखपाल राजू सोनी को कमता स्थित एक जमीन की पैमाइश और रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। आरोपी लेखपाल के विरुद्ध एंटी करप्शन टीम ने विभूतीखंड थाने में केस दर्ज कराया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामले को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर को एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक उदयराज मिश्रा व सब इंस्पेक्टर अरुणेश कुमार गुप्ता कोतवाली पहुंचे। स्थानीय पुलिस बल के साथ राजू सोनी के महेश नगर मोहल्ला स्थित पैतृक आवास पहुंचकर छानबीन की। उस समय घर में केवल आरोपी लेखपाल का भतीजा ऋषि सोनी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार चौधरी और राष्ट्रीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमन वर्मा को गवाह बनाकर पूरे घर की तलाशी ली। करीब एक घंटे से अधिक समय तक कार्रवाई चली। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम के साथ सब इंस्पेक्टर अर्चना सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed