फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul said: I have an idea about Priyanka, is this a possibility of Priyanka fighting from Rae Bareli?

राहुल बोले: मेरी बहन को लेकर एक आइडिया है मेरे पास, क्या ये प्रियंका के रायबरेली से लड़ने के संकेत हैं?

Tue, 11 Jun 2024 06:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Jun 2024 06:50 PM IST
सार

क्या राहुल ने बातों-बातों में प्रियंका के रायबरेली से लड़ने के संकेत दे दिए हैं या फिर कांग्रेस प्रियंका को यूपी में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। 

विज्ञापन
Rahul said: I have an idea about Priyanka, is this a possibility of Priyanka fighting from Rae Bareli?
जनता को संबोधित करतीं प्रियंका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी रायबरेली में अमेठी और रायबरेली की जनता को धन्यवाद कहने आए थे। उन्होंने जनता को एक नहीं कई बार धन्यवाद दिया। अपने भाषण में उन्होंने रायबरेली और गांधी परिवार के बीच सौ साल पुराने रिश्ते की बात की। अपनी बड़ी जीत पर रायरबेली की पूरी जनता को शुक्रिया कहा। 
विज्ञापन


पूरे भाषण के बाद राहुल के द्वारा कही गई एक बात अब राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में आ गई है। राहुल अपना भाषण खत्म करके स्टेज पर गए। नेताओं का हाथ पकड़कर अभिवादन किया। प्रियंका को गले लगाया। इसके बाद वह माइक की तरफ फिर से बढ़ गए। माइक पकड़कर राहुल ने कहा मैं इस जीत के लिए बहन प्रियंका को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ दो घंटे सोती रहीं हैं प्रियंका
राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी में अपनी जान लगा दी। वह सिर्फ दो-दो घंटे सोकर काम करती रहीं। उनका मैं विशेष रूप से धन्यवाद करना चाहता हूं। इसके बाद राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा कि प्रियंका के लिए उनके पास एक आइडिया है। जिसे वह बाद में आपसे शेयर करेंगे। उनकी इस बात के अब राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं। राजनीतिक में ऐसे कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या प्रियंका के लिए वह रायबरेली सीट को छोड़ने जा रहे हैं। या वह यूपी में प्रियंका को कोई बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहे हैं। 

सीट को लेकर संशय बरकरार
राहुल गांधी रायबरेली सीट रखेंगे या वायनाड यह अभी रहस्य ही बना हुआ है। दोनों सीटों पर राहुल गांधी बड़े अंतर से जीते हैं। चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी यह बात दो बार कह चुके हैं कि वह दोनों ही सीटें रखना चाहते हैं लेकिन यह संभव नहीं है। रायबरेली के इस दौरे पर भी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि राहुल कौन सी सीट रखने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed