फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi will come to lucknow soon with priyanka and jyotiraditya.

प्रियंका और ज्योतिरादित्य के साथ जल्द लखनऊ आएंगे राहुल, सजाया जा रहा कांग्रेस मुख्यालय

Tue, 29 Jan 2019 12:20 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 29 Jan 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi will come to lucknow soon with priyanka and jyotiraditya.
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस मुख्यालय को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। इस दौरान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा।

विज्ञापन


हाल ही में प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस मुख्यालय पर वही कक्ष आवंटित किया जा रहा है, जिसमें कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बैठा करती थीं। हत्या से कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी उस कक्ष में आकर बैठे थे। यहां बता दें कि 1979 में खरीदा गया प्रदेश मुख्यालय करीब 80 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है।
विज्ञापन


इन दिनों प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को नया स्वरूप देने का काम किया जा रहा है। इसके लिए दिन-रात निर्माण कार्य चल रहा है। वार रूम का भी निर्माण किया जा रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव की बूथ स्तर तक की तैयारियों पर यहां से निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी भी अपना अधिकाधिक समय पूर्वी यूपी को देंगी। उनकी गतिविधियों का मुख्य केंद्र प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ही होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी 7 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए भी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed