{"_id":"5b1fcb574f1c1b644d8b63bc","slug":"rahul-gandhi-two-days-amethi-visit-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का दो दिवसीय अमेठी दौरा स्थगित, सुरक्षा कारणों से प्रशासन के अनुरोध पर लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का दो दिवसीय अमेठी दौरा स्थगित, सुरक्षा कारणों से प्रशासन के अनुरोध पर लिया गया निर्णय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरीगंज
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 14 जून से प्रस्तावित दो दिवसीय दौरा स्थगित हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने त्योहारों व सुरक्षा कारणों को दौरा स्थगित होने की वजह बताया है। कहा कि यह निर्णय प्रशासन के अनुरोध पर लिया गया है।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे में राहुल गांधी का कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस बार राहुल गांधी को मुंशीगंज के वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बजाय गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय के सामने बने गेस्ट हाउस में रोकने की योजना थी।
विज्ञापन
हालांकि, राहुल के दौरे के तत्काल बाद पड़ रहे त्योहार को वजह बताते हुए प्रशासन ने जिला कांग्रेस कमेटी से उनके दौरे को टालने का अनुरोध किया था।
राहुल के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने बताया कि प्रशासन के अनुरोध व सुरक्षा कारणों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा स्थगित कर दिया गया है। अब राहुल 20 जून के बाद अमेठी आएंगे जिसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन