फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi to do rally in UP on demonetisation.

यूपी में नोटबंदी पर भाजपा को घेरेंगे राहुल गांधी, ये होगा प्लान

Thu, 15 Dec 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Dec 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi to do rally in UP on demonetisation.
राहुल गांधी - फोटो : getty images

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ नोटबंदी को हथियार बनाने को लेकर विपक्षी दलों की सक्रियता बढ़ गई है। बसपा, सपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बाद अब कांग्रेस ने भी नोटबंदी के खिलाफ अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में इसकी शुरुआत करेंगे। वे 19 दिसंबर को जौनपुर और 22 को बहराइच में रैली करेंगे।

दरअसल अब तक अपनी चुनावी तैयारियों में सुस्त दिख रही कांग्रेस के रणनीतिकारों ने नोटबंदी से आम जनता को हो रही परेशानी को मुद्दा बनाने का फैसला किया है।

उनका मानना है कि इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाए तो कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को कुछ हद तक गति दी जा सकती है।

गैर कांग्रेसी नीतियों से यूपी में युवा आहत

rahul gandhi to do rally in UP on demonetisation.

यूपी कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मीडिया इंचार्ज सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्वी जोन के युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 19 दिसंबर को जौनपुर में होने वाली रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीनिवास बीवीए ने कहा कि सूबे में पिछले 27 वर्षों में गैर कांग्रेस सरकारों की नीतियों से युवा आहत है।

वहीं, केंद्र की भाजपा सरकार के नोटबंदी के फैसले ने आम जनता को अघोषित कठिनाई में ढकेल दिया है। उन्होंने कांग्रेसजनों से जौनपुर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी ने की।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों को भी जनता को रैली में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed