फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi speaks on appointing priyanka vadra congress general secretary.

प्रियंका की राजनीति में एंट्री पर बोले राहुल गांधी- यूपी में हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे

Wed, 23 Jan 2019 02:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jan 2019 02:14 PM IST
सार

मेरी बहन इस जिम्मेदारी को संभालने के काबिल: राहुल गांधी
सपा-बसपा पर बोलने से बचते दिखे राहुल गांधी
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, बोले-'कांग्रेस के इस फैसले से घबराए हुए हैं भाजपा के लोग'
 

विज्ञापन
rahul gandhi speaks on appointing priyanka vadra congress general secretary.
प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी।

विस्तार

अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका वाड्रा को कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी प्रभारी बनाए जाने पर कहा कि मेरी बहन इस जिम्मेदारी को संभालने के काबिल है। उनमें काफी क्षमताएं हैं। जरूरत है कि उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी जाए। राहुल ने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले से भाजपा के लोग घबराए हुए हैं।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि मैं यूपी की जनता से यही कहना चाहता हूं कि उन्होंने काफी ज्यादा वक्त बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी है। अब वक्त आ गया है कि प्रदेश की जनता सही फैसला करे। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की अनदेखी नहीं की जा सकती। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूरे दमखम से लड़ेगी।
विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी सपा-बसपा पर बोलने से बचते रहे और भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका वाड्रा की राजनीति में सीधी इंट्री पर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और इसे राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक करार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद राहुल गांधी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और भाजपा व नरेंद्र मोदी पर करारे हमले कर रहे हैं।


प्रियंका वाड्रा अभी तक केवल अमेठी व रायबरेली में ही प्रचार करने तक सीमित रहीं, पर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद राजनीति में उनकी सीधी इंट्री हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed