फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi speak against modi on his amethi visit

डीडीसीए घोटाले को लेकर राहुल ने मोदी पर किया तगड़ा हमला

Fri, 25 Dec 2015 07:56 AM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 07:56 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi speak against modi on his amethi visit

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने डीडीसीए में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया कि वे भ्रष्टाचार पर चुप क्यों हैं?

विज्ञापन


अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे से बृहस्पतिवार को वापस दिल्ली लौटते समय लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मोदी जी तरह-तरह के घोटालों की बातें करते थे।
विज्ञापन


अब क्रिकेट घोटाला सामने आया है। प्रधानमंत्रीजी बिल्कुल चुप हैं। मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और लोगों का भरोसा टूट रहा है। पीएम को इसकी जांच करानी चाहिए और एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि भाजपा के एमपी कह रहे हैं, किसी ने ऐसा किया है और यह कहने पर ही उनको सस्पेंड कर दिया। अब आप ही बताएं कौन सही है? सच क्या है और झूठ क्या, इसे जनता अच्छी तरह समझती है। समय आने पर जनता ही फैसला कर देगी।

राहुल से मिले एनडी तिवारी
चौ. चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल को देखकर तिवारी भावुक हो गए और उनका हाथ पकड़कर माथे को चूमा।

दिवंगत नेता की पत्नी को उम्मीदवार बनाने का भरोसा दिलाया

rahul gandhi speak against modi on his amethi visit

वहीं, अपने अमेठी दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिवंगत कांग्रेस नेता के घर पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। कांग्रेस नेता की बीते आठ सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर जीती दिवंगत नेता की पत्नी को पार्टी की ओर से ब्लॉक प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाने का भरोसा दिया।

कांग्रेस नेता राम आधार पासी की बीते आठ सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे गेस्ट हाउस ने निकलकर राम आधार पासी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच गए।

वे दिवंगत नेता के परिवार वालों के साथ करीब 20 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने सड़क हादसे के बारे में जानकारी लेते हुए सभी को ढांढस बंधाया।

गेस्ट हाउस से निकले तो नहीं था कांग्रेसी नेता

rahul gandhi speak against modi on his amethi visit

दिवंगत नेता के पुत्र राजेंद्र प्रसाद से राहुल ने पूछा कि आप क्या करते हो? राजेंद्र ने बताया कि वह यूपी पुलिस में उप निरीक्षक है। उसकी मां मिट्ठू देवी हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में बीडीसी के पद पर निर्वाचित हुई हैं। इस पर राहुल ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी मां को पार्टी की ओर से ब्लॉक प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा।

राहुल गांधी बृहस्पतिवार सुबह गेस्ट हाउस से निकले तो वहां एक भी कांग्रेस नेता नहीं था। किसी को अंदाजा नहीं था कि राहुल गांधी सुबह आठ बजे ही गेस्ट हाउस से निकल लेंगे।

राम आधार के घर से निकलने के बाद राहुल गांधी सीधे लखनऊ की ओर रवाना हो गए। कई कांग्रेसी नेता नौ बजे के बाद गेस्ट हाउस पहुंचे तो पता चला कि राहुल गांधी जा चुके हैं।

गलत दिशा से भेजी राहुल गांधी की फ्लीट

rahul gandhi speak against modi on his amethi visit

अमेठी से बृहस्पतिवार सुबह लौटकर अमौसी एयरपोर्ट जाते समय अमर शहीद पथ पर राहुल गांधी की फ्लीट गलत दिशा पर भेज दी गई। इससे कुछ देर के लिए अमर शहीद पथ पर ट्रैफिक अव्यवस्थित रहा। अफसरों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया गया था।

राहुल गांधी की फ्लीट सुबह करीब 11 बजे रायबरेली रोड से अमर शहीद पथ पहुंची थी। फ्लीट में आधा दर्जन वाहन थे। राहुल को बायीं तरफ की सर्विस लेन के बजाए दाहिनी सर्विस लेन से आगे भेज दिया गया। गलत दिशा से फ्लीट भेजने के चलते दोनों तरफ का ट्रैफिक रुकवाना पड़ा। इससे अमर शहीद पथ में अव्यवस्था हो गई।

फ्लीट आने से 15 मिनट पहले ही ट्रैफिक रोक दिया गया था। वाहन चालकों ने ट्रैफिक व पुलिस कर्मियों से विरोध भी किया। राजधानी में फ्लीट की व्यवस्था देख रहे इंस्पेक्टर जीपी पांडेय ने बताया कि राहुल गांधी पहली बार इस रूट से अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे।

अगर फ्लीट बायीं सर्विस लेन से भेजी जाती तो दूसरे रूट पर चली जाती। इस सर्विस लेन से करीब 500 मीटर आगे डायवर्जन पार करते ही फ्लीट सीधे अमौसी एयरपोर्ट के रास्ते पर आ गई। पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी एसपीजी सुरक्षा प्राप्त हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से उनकी फ्लीट किसी भी रास्ते पर भेजी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed