फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi save a life

राहुल गांधी ने इस तरह बचाई मरते हुए आदमी की जान

Thu, 20 Aug 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 20 Aug 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi save a life

अमेठी दौरे से लौट रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सड़क पर घायल पड़े युवक को तड़पता देख अपना काफिला रुकवाया। जख्मी युवक के पास पहुंचे। राहुल ने एंबुलेंस से डॉक्टरों की टीम बुलाई और उसका इलाज कराया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने घायल युवक के पास मिले फोन से उसके ससुर को जानकारी दी। इसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायक ,प्रवक्ता को जख्मी युवक को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


डॉक्टरों की टीम मरीज का वीवीआईपी इलाज करने में जुटी रहे। वहीं परिवारवालों के देर रात अस्पताल पहुंचने बाद विधायक मरीज को छोड़कर अस्पताल से निकले।

गोसाईंगंज अस्ती निवासी किसान जय सिंह बुधवार शाम पौने छह बजे करीब बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग के कबीरपुर गांव पास जय की बाइक में बेकाबू डाले ने ठोकर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को देखने गाड़ी से उतरे राहुल गांधी

rahul gandhi save a life

इसी दौरान अमेठी दौरे से लौट कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नजर सड़क किनारे तड़प रहे युवक पर नजर पड़ी। राहुल ने अपना काफिला बीच सड़क पर रुकवा दिया। सुरक्षाकर्मियों ने अनहोनी की आशंका के चलते सड़क पर घेरा बना लिया।

राहुल गाड़ी से उतरकर जख्मी युवक के पास पहुंचे और एंबुलेंस के डॉक्टरों की टीम को बुलाया। डॉक्टरों ने युवक का सड़क पर प्राथमिक उपचार किया। दाहिना पैर फैक्चर होने से खपच्ची बांधी।

करीब पंद्रह मिनट तक राहुल सड़क पर खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने विधायक, प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को युवक को अस्पताल पहुंचवाने की जिम्मेदारी दी। डॉक्टरों ने मरीज को वीवीआईपी एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

राहुल गांधी द्वारा मरीज को भेजे जाने की खबर मिलते ही ऑन काल आर्थोपैडिक डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज कराया। वहीं परिवारवालों के आने बाद देर रात विधायक अखिलेश प्रताप सिंह अस्पताल से निकले। सिविल अस्पताल के अधीक्षक डा.आशुतोष दुबे ने बताया कि जय की हालत खतरे से बाहर है। सुबह उसके पैर में प्लास्टर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed