फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi's two days amethi visit.

दो दिवसीय अमेठी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा

Sun, 23 Sep 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Updated Sun, 23 Sep 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi's two days amethi visit.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार दोपहर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंच रहे हैं। आज करीब 11 बजे वो लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से बछरावां होते हुए अमेठी की ओर बढ़ चले। सांसद निधि की कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद राहुल गांधी पार्टी समर्थित ग्राम प्रधानों, कार्यकर्ताओं, सोशल मीडिया के वालंटियर के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। राहुल गांधी का रात्रि प्रवास मुसाफिरखाना स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में होगा।

विज्ञापन


स्थानीय सांसद राहुल गांधी का सोमवार से शुरू होने वाला दो दिवसीय दौरा 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने पर केंद्रित रहेगा। राहुल गांधी सोमवार दोपहर 12.30 बजे फुरसतगंज के निगोहा में राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के नए महिला विकास परियोजना भवन का उद्घाटन करने के बाद समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


महिलाओं को मोदी सरकार की नीतियों से हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी देकर उन्हें यह बात घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी देंगे। इसके बाद राहुल 2.45 बजे जायस पहुंचेंगे और सांसद निधि के कुछ कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिले को 10 केवीए के पांच ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राहुल 4.05 बजे जामों ब्लॉक के जोधनपुर मंडखा स्थित शिव महेश शैक्षिक संस्थान में पार्टी समर्थित ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर उन्हें यूपीए व एनडीए सरकार का अंतर समझाएंगे। शाम 4.45 बजे मुसाफिरखाना स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचकर राहुल देर रात तक वरिष्ठ नेताओं, व्यापारियों, युवाओं, किसानों व कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुट जाने की नसीहत देंगे। यहीं पर राहुल गांधी पार्टी के आईटी सेल से जुड़े वालंटियर्स को चुनावी टिप्स देंगे।

मंगलवार सुबह गेस्ट हाउस में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने के बाद राहुल गांधी 11 बजे गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राहुल किसी गांव में जाकर ग्रामीणों से मिलने के बाद लखनऊ के रास्ते दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

गेस्ट हाउस में सख्त सुरक्षा घेरा, गैर जिले से आए चार सीओ

एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा के लिए एक क्षेत्राधिकारी, तीन थानाध्यक्ष व 40 सिपाहियों के अलावा एक प्लाटून पीएसी गेस्ट हाउस में तैनात की गई है। इसके साथ कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गैर जिले से चार सीओ, चार थानाध्यक्ष, 50 उपनिरीक्षक, 160 सिपाही, 40 महिला सिपाही के साथ ही दो कंपनी पीएसी मंगाई गई है।

रविवार शाम तीन बजे एसपी अनुराग आर्य ने ड्यूटी में लगे सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइंस में आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed