फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi refuses friendship with akhilesh yadav.

राहुल ने नहीं थामा अखिलेश की दोस्ती का हाथ, बोले- साइकिल पंक्चर हो गई

Sat, 10 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Sat, 10 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi refuses friendship with akhilesh yadav.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिलेश यादव की ओर से बढ़ाए गए दोस्ती के हाथ को नहीं थामा। जौनपुर में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही सपा सरकार को भी निशाने पर लिया।

विज्ञापन


कहा, सपा की साइकिल रुक गई है, पंक्चर हो गई है। यह आगे नहीं बढ़ रही है। साइकिल खराब हो गई है। उधर, अंबेडकरनगर में मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम देश के बड़े उद्योगपतियों के साथ सेल्फी लेते हैं लेकिन कभी किसी किसान या मजदूर का दुख-दर्द जानने की चिंता नहीं की।
विज्ञापन


मोदी से इतर सपा पर राहुल के बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीन दिन पहले ही राहुल को अच्छा लड़का बताया था।

कहा था कि वह यूपी में ज्यादा आएंगे तो दोस्ती हो जाएगी। दो अच्छे लोग मिल जाएं तो दिक्कत क्या है?

'मोदी उद्योगपतियों का हा‌थ पकड़ते हैं किसानों का नहीं'

Rahul Gandhi refuses friendship with akhilesh yadav.

वहीं, अंबेडकरनगर में मालीपुर चौराहे के पास आयोजित सभा में राहुल ने देश के एक बड़े उद्योगपति व उनकी पत्नी के साथ प्रधानमंत्री की वायरल हुई फोटो की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वे किसी का नाम नहीं लेंगे लेकिन क्या किसी ने कभी यह देखा है कि प्रधानमंत्री ने किसी किसान का हाथ पकड़ा हो।

प्रधानमंत्री मोदी को अक्सर किसी न किसी देश में घूमते हुए देखा जा सकता है। ऐसा करने के बजाय वे यदि देश के भीतर ही लोगों की दशा सुधारने पर ध्यान दें तो ज्यादा अच्छा हो।

नहीं गलती मोदी की दाल
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। विदेश से मंगाई जाने वाली महंगी दाल का जिक्र करते हुए उन्होंने मोदी की खिल्ली उड़ाई। बोले कि मोदी की तो दाल ही नहीं गलती। इस पर वहां मौजूद लोगों के बीच ठहाके गूंज गए।

कांग्रेस तोड़ने वाली नहीं जोड़ने वाली बनाएगी सरकार

Rahul Gandhi refuses friendship with akhilesh yadav.
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala

वहीं, कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि सूबे में पिछले 27 साल की सरकारों ने प्रदेश में स्थापित कारखानों को बंद करने का काम किया है। सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है।

किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी का परिणाम है कि किसान व नौजवान दोनों बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सारे बंद कारखाने खोले जाएंगे। किसानों को सरकार का भरपूर सहयोग दिया जायेगा।

शीला दीक्षित ने शनिवार को यह बातें 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के सातवें चरण के तहत लखनऊ से सीतापुर की ओर रवाना होते हुए कहीं। प्रदेश कांग्रेस दफ्तर से शुरू हुई बस यात्रा का लखनऊ में ही करीब 16 स्थानों में स्वागत किया। इस मौके पर शीला ने कहा कि सूबे में जो सरकारें हैं वे समाज को जाति-धर्म व मजहब के नाम पर तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

कांग्रेस ही ऐसी पार्टी हैं जिसने सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम तोड़ने वाली सरकारों को हटाकर जोड़ने वाली सरकार लाएंगे। यात्रा में शीला के अलावा संजय सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, जितिन प्रसाद सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed