फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi rally in pratapgarh

इस रामलीला मैदान से शुरू हुई राहुल की 'चुनावी लीला'

Sun, 23 Mar 2014 08:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Mar 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally in pratapgarh

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जब शहर के रामलीला मैदान में यूपी में लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकना जब शुरू किया, तो फिर वह रुके नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने जनता का विश्वास जीतने के लिए सबसे पहले यूपीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा आरटीआई को सबसे बड़ा कदम बताया।

बताते चलें कि कांग्रेस ने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बड़े नेताओं ने बेल्हा में डेरा डाल दिया था।
विज्ञापन

लोकपाल का लिया क्रेडिट

rahul gandhi rally in pratapgarh

राहुल गांधी ने यूपीए सरकार की सभी योजनाओं और नीतियों को सराहा।

उन्होंने कांग्रेस को सीधे आम जनता से जोड़ने के लिए कहा कि तमाम सारी पार्टियां लोकपाल बिल की वकालत कर रही थी। यह बिल जाने कितने सालों से लटका पड़ा था लेकिन और किसी पार्टी ने इसे पास कराने की जहमत नहीं उठाई।

सभी दलों के नेताओं ने हो-हल्ला करने के सिवाय कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने ही इसकी जिम्मेदारी ली और इसे संसद में पास कराया।

नमो पर साधा निशाना

rahul gandhi rally in pratapgarh

इस चुनावी अभियान में राहुल ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने उनका नाम लिए‌ बिना ही कहा कि कोई भी देश किसी एक व्यक्ति के भरोसे नहीं चल सकता है। जनता उसे चलाती है।

दूसरे पार्टियों के लोग सारी शक्ति अपने पास रखना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस लोगों को शक्ति देने की वकालत करती है।

राहुल ने कहा, ये लोग नहीं चाहते हैं कि आप लोकसभा में जाएं, राजनीति में आएं, आगे बढ़ें। ये लोग आपको ऐसे ही रखना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस आपके हाथों में शक्ति देना चाहती है।

विज्ञापन

गुजरात को आम आदमी ने किया खड़ा

rahul gandhi rally in pratapgarh

राहुल ने यह भी कहा ‌कि जो लोग आज गुजरात के विकास की दुहाई देते फिरते हैं, उस गुजरात के विकास के पीछे आम आदमी का हाथ है।

वहां के महिलाओं और आम जनता ने उस राज्य को इस मुकाम तक पहुंचाया है, लेकिन लोग अपनी तारीफ करते हैं।

राहुल की इस चुनावी रैली में भीड़ तो थी, लेकिन लोगों को उनकी बातों में कुछ खास नयापन दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed