जनता की समस्याओं से रूबरू हुए राहुल, गौरीगंज में पहली बार गुजारी रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने गुरुवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। करीब ढाई घंटे तक चले जनता दर्शन में राहुल ने बड़ी संजीदगी से लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया।
राहुल गांधी ने अपने प्रतिनिधि धीरज श्रीवास्तव व चंद्रकांत दुबे से लोगों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने और दिक्कत आने पर अवगत कराने को कहा। मुसाफिरखाना से आए रवींद्र सिंह ने राहुल से अपने क्षेत्र में आने व संगठन को गतिशील बनाने को लेकर चर्चा की।
अयोध्यानगर से आए राजेंद्र उपाध्याय ने राहुल से अपने गांव में विपणन गोदाम बनवाने का आग्रह किया। राहुल ने इस पर विचार करने को कहा। लखनऊ से आए शिवेंद्र त्रिपाठी ने भी राहुल से मुलाकात की।
ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके पास इतना पैसा नहीं कि वह इलाज पर आने वाला खर्च वहन कर सके। इस पर राहुल ने धीरज श्रीवास्तव से अरुण के इलाज पर आने वाले खर्च का पूरा प्रबंध कराने को कहा।
जनता से मुलाकात के बाद राहुल कौहार गांव में रहने वाली स्वयं सहायता समूह की संचालिका निर्मला के घर पहुंचे। यहां उन्होंने निर्मला की गौशाला को देखा जिसमें इस समय कुल 70 गाय हैं। राहुल ने निर्मला से भविष्य की योजना पर भी चर्चा की।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार की रात पहली बार गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में बने गेस्ट हाउस में बितायी। यहां देर रात तक पार्टी नेताओं के साथ चली बैठक की बाद राहुल ने गुरुवार सुबह कार्यालय परिसर में ही जनता दरबार लगाया।
पांच सड़कों का किया शिलान्यास
जनता दरबार के बाद क्षेत्र में निकलने से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय परिसर में ही चार इंटरलॉकिंग व एक सीसी रोड की आधारशिला रखी। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजनांतर्गत बने वाली इन सभी सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है।
सभासदों से मिले कांग्रेस अध्यक्ष
गौरीगंज नगर पालिका परिषद के सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल भी राहुल से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने सभी वार्डों में पांच-पांच सोलर लाइट, पांच हैंडपंप, रोड व नाली, निशक्तों को आर्थिक मदद, सभासदों के माध्यम से विधवा व विकलांग को आवास, ग्राम पंचायतों की तरह प्रत्येक वार्ड में प्रशासन के साथ संयुक्त खाता व सभी सभासदों को लैपटॉप दिलाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में बृजेश शुक्ल व ओपी भार्गव समेत कई सभासद शामिल रहे।
सैनिक स्कूल का निरीक्षण
गौरीगंज से निकलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कौहार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अपने निर्माणाधीन ड्रीम प्रोजेक्ट सैनिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राहुल ने निर्माण संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर व एक्सईएन से जरूरी जानकारी ली। राहुल ने दोनों अफसरों से स्कूल का निर्माण जल्द पूरा करने को कहा।