फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi is like a mascot for bjp says deputy cm keshav prasad maurya.

राहुल गांधी भाजपा के 'शुभंकर', पांच राज्यों में हार का बनाएंगे कीर्तिमान: डॉ. दिनेश शर्मा

Sun, 02 Dec 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Dec 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi is like a mascot for bjp says deputy cm keshav prasad maurya.
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव में  भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार तय है। इन राज्यों में हार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी पराजय का नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगे।

विज्ञापन


यह फिर से साबित हो जाएगा कि देश के सभी भागों में लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कायम ही नहीं बल्कि पहले से और बढ़ा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पर लोगों का भरोसा पूरी तरह खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी भाजपा के ‘शुभंकर’ है। वह कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत की गारंटी हैं। जहां जाएंगे वहां भाजपा की जीत तय हो जाएगी। मिजोरम में भी कांग्रेस हार की तरफ बढ़ रही है। वह शनिवार को यहां कुछ पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हर तबके को मिल रहा मोदी की जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ'

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों का हर तबके को लाभ मिला है। पहले लोगों को काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ता था, लेकिन अब मोदी-योगी शासन ने सरकार को लोगों के द्वार पहुंचाकर दिखा दिया है।

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। जिन घरों में अंधेरा छाया था उनमें बिजली की रोशनी जगमगाने लगी है। शौचालयों ने लोगों को खुले में शौच जाने की समस्या से छुटकारा दिला दिया है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से 20 करोड़ लोगों को फायदा मिला है।

तीन राज्यों में अपने दम पर सरकार

डॉ. शर्मा ने दावा किया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। मिजोरम में भी भाजपा को अच्छा समर्थन मिल रहा है। वहां भी कांग्रेस की हार तय है। भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिजोरम भी सरकार बना लेगी। तेलंगाना का सवाल है तो वहां भी कांग्रेस की पराजय तय है। सभी पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को घोषित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed