फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच में राहुल गांधी: पहले मौसम फिर क्रॉसिंग ने रोका रास्ता, तस्वीरें

Thu, 22 Dec 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Dec 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
 rahul gandhi in bahraich rally
बहराइच पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल को चार्टर्ड प्लेन से श्रावस्ती होते हुए बहराइच आना था ले‌क‌िन मौसम की खराबी के चलते लखनऊ से बाई रोड आना पड़ा। वहीं जरवल रोड बस स्टॉप रेलवे क्रास‌िंग बंद होने पर उनका काफ‌िला 10 म‌िनट तक चौराहे पर रुका रहा। गोंडा की ओर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी और सीतापुर से गोंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ‌न‌िकल जाने के बाद गेट खुल सका इसके बाद वह बहराइच के ल‌िए रवाना हो सके। 
 rahul gandhi in bahraich rally
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
​कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बहराइच में नोटबंदी के विरोध में जन आक्रोश रैली को संबोधित क‌िया। यहां उन्होंने कहा क‌ि मैंने भ्रष्टाचार के बारे में मोदी जी से कुछ सवाल किए थे लेक‌िन उन्होंने जवाब नहीं दिया बल्क‌ि मजाक उड़ाया। मैं उनसे कहना चाहता हूं क‌ि सवाल मैंने नहीं देश की जनता ने पूछा है।
 rahul gandhi in bahraich rally
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क‌िए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छह स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उनके आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में जनपद के दो एएसपी, पांच सीओ, 22 एसओ, एक हजार सिपाही लगाए गए हैं। वहीं एक एएसपी व चार डिप्टी एसपी गैर जनपद से ड्यूटी पर आए हैं। पांच सौ सिपाही और भी बाहरी जनपदों से सुरक्षा में आए हुए लगभग 500 कांस्टेबिल की ड्यूटी लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 rahul gandhi in bahraich rally
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रैली स्थल के आसपास लगाई गई है। शहर के केडीसी, महराज सिंह इंटर कालेज, गोंडा रोड रेलवे क्रॉसिंग, आजाद इंटर कालेज और भिनगा बस स्टैंड को वाहनों की पार्किंग के लिए अधिग्रहीत किया गया है। जबकि वीआईपी गाड़ियों की पार्किंग के ल‌िए राजकीय इंटर कालेज में व्यवस्था है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed