{"_id":"585b7ea94f1c1b6752e39dcd","slug":"rahul-gandhi-in-bahraich-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहराइच में राहुल गांधी: पहले मौसम फिर क्रॉसिंग ने रोका रास्ता, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में राहुल गांधी: पहले मौसम फिर क्रॉसिंग ने रोका रास्ता, तस्वीरें
Thu, 22 Dec 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Dec 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बहराइच पहुंचे राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राहुल को चार्टर्ड प्लेन से श्रावस्ती होते हुए बहराइच आना था लेकिन मौसम की खराबी के चलते लखनऊ से बाई रोड आना पड़ा। वहीं जरवल रोड बस स्टॉप रेलवे क्रासिंग बंद होने पर उनका काफिला 10 मिनट तक चौराहे पर रुका रहा। गोंडा की ओर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी और सीतापुर से गोंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निकल जाने के बाद गेट खुल सका इसके बाद वह बहराइच के लिए रवाना हो सके।
2 of 4
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बहराइच में नोटबंदी के विरोध में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि मैंने भ्रष्टाचार के बारे में मोदी जी से कुछ सवाल किए थे लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया बल्कि मजाक उड़ाया। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि सवाल मैंने नहीं देश की जनता ने पूछा है।
3 of 4
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छह स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उनके आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में जनपद के दो एएसपी, पांच सीओ, 22 एसओ, एक हजार सिपाही लगाए गए हैं। वहीं एक एएसपी व चार डिप्टी एसपी गैर जनपद से ड्यूटी पर आए हैं। पांच सौ सिपाही और भी बाहरी जनपदों से सुरक्षा में आए हुए लगभग 500 कांस्टेबिल की ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रैली स्थल के आसपास लगाई गई है। शहर के केडीसी, महराज सिंह इंटर कालेज, गोंडा रोड रेलवे क्रॉसिंग, आजाद इंटर कालेज और भिनगा बस स्टैंड को वाहनों की पार्किंग के लिए अधिग्रहीत किया गया है। जबकि वीआईपी गाड़ियों की पार्किंग के लिए राजकीय इंटर कालेज में व्यवस्था है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।