फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi criticizes narendra modi.

मोदी के 'रमजान' बयान पर राहुल गांधी का तगड़ा पलटवार

Wed, 22 Feb 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Wed, 22 Feb 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
 rahul gandhi criticizes narendra modi.
राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को रमजान पर बिजली है तो दिवाली पर भी मिले बयान पर पीएम मोदी को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नफरत फैला रहे हैं।

विज्ञापन


हार से घबराकर एक दूसरे को लड़ाना चाहते हैं। पर आप ऐसा नहीं करेंगे, क्योकि आप समझदार हैं। वे अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छतोह मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राहुल के करीब 28 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ही निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि ढाई साल देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हिंदुस्तान को बदल दूंगा। रोजगार लाऊंगा। अलग-अलग दावे किए। हुआ क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को न तो रोजगार मिला और न ही हिंदुस्तान बदल पाया। झूठे वादों की पिक्चर बनाकर जनता को गुमराह किया। उन्होंने सिर्फ 50 पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया।

'सपा कांग्रेस गठबंधन से मोदी का मूड गरम'

 rahul gandhi criticizes narendra modi.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पीएम के रमजान पर बिजली है तो दिवाली पर भी मिले बयान पर वार किया। कहा कि यूपी चुनाव से मोदी डर गए हैं। इसलिए अब नफरत फैलाना रहे हैं। चुनाव आते हैं और जाते हैं।

एक घर में आग लगती है तो 70 घर जलते हैं। वे चुनाव जीतने के लिए लड़ाने का कार्य कर रहे हैं। आप उनसे कहिए नफरत मत फैलाइए, विकास करिए। कर्ज माफ कीजिए। सपा और कांग्रेस के गठबंधन से मोदी का मूड गरम है। मुस्कराहट चली गई है।

उन्होंने दो टूक कहा कि मोदी हमारे खिलाफ चाहे जो बोलें, उन्हें गुस्सा नहीं आता है। पर एक बात चुभती है कि जो अमेठी के विकास के लिए कोशिश किया, उसे मोदी रोकते हैं। मोदी मेड इन इंडिया की बात कहते हैं, लेकिन यहां पर मेड इन चाइना बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed