{"_id":"5ba64e25867a557eb3414eb3","slug":"rahul-gandhi-can-go-to-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव के बाद राम की शरण में राहुल गांधी, कामदगिरी की परिक्रमा करने जा सकते हैं चित्रकूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव के बाद राम की शरण में राहुल गांधी, कामदगिरी की परिक्रमा करने जा सकते हैं चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Sep 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी कुछ दिनों पहले ही मानसरोवर यात्रा से लौटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब राम की शरण में हैं। चुनाव आते देख जहां भाजपा नेता अयोध्या जा रहे हैं वहीं, राहुल गांधी के चित्रकूट आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान तो नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेसियों की सक्रियता को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी 27 सितंबर को सतना में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने से पहले कामदगिरी जा सकते हैं। आपको बता दें कि चित्रकूट यात्रा मंदाकिनी और पयस्वनी के संगम स्थल रामघाट से प्रारंभ होती है। यहां पर भगवान श्रीराम ने अपने पिता दशरथ का पिण्ड तर्पण किया था।
विज्ञापन
दरअसल, साल के अन्त में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। राहुल गांधी की इस यात्रा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन