फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul gandhi can go to Ayodhya to worship Ramlala before nomination from Amethi

Lok Sabha Polls: अमेठी से नामांकन कर सकते हैं राहुल, रामलला के दर्शन भी करेंगे? 24 घंटे बाद रुख होगा साफ

Fri, 26 Apr 2024 12:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Apr 2024 12:07 AM IST
सार

दावा है कि 26 अप्रैल को केरल स्थित वायनाड में मतदान होने के बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश का रूख करेंगे। वह एक मई और प्रियंका गांधी दो मई को नामांकन कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Rahul gandhi can go to Ayodhya to worship Ramlala before nomination from Amethi
अयोध्या जा सकते हैं राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी और महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा तेज हो गई है। वे नामांकन से पहले अयोध्या दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास पार्टी की ओर से लिखित में कोई कार्यक्रम नहीं आया है। लखनऊ पहुंचे कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा भी इस सवाल पर चुप हैं।

विज्ञापन

अभी तक कांग्रेस के पास सिर्फ रायबरेली सीट की है, जबकि अमेठी से राहुल गांधी पिछला चुनाव हार चुके हैं। गुरुवार को एक बार फिर राहुल और प्रियंका के नामांकन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावा है कि 26 अप्रैल को केरल स्थित वायनाड में मतदान होने के बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश का रुख करेंगे। वह एक मई और प्रियंका गांधी दो मई को नामांकन कर सकती हैं। इन दोनों क्षेत्रों में नामांकन की अंतिम तिथि तीन मई है। हालांकि कांग्रेस हाईकमान समेत पार्टी के अन्य नेता भी रायबरेली और अमेठी में प्रत्याशी के मुद्दे पर चुप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा से कांग्रेस का है यूपी में गठबंधन
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए सीट समझौते के अनुसार, कांग्रेस 17 सीटों पर और समाजवादी पार्टी शेष 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अपने पारंपरिक गढ़ रायबरेली और अमेठी के अलावा वाराणसी, गाजियाबाद और कानपुर सीट पर भी चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

अमेठी से रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी आया था सामने
इससे पहले बीते बुधवार को अमेठी के गौरीगंज इलाके में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगे थे। इससे वाड्रा को टिकट मिलने की अटकलें तेज हो गई थीं।    

आसान नहीं राहुल की राह
अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होगा। हालांकि, राहुल गांधी के लिए अपने पुराने गढ़ में जीत आसान नहीं होगी क्योंकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रचार कर रही हैं। आठ अप्रैल को केंद्रीय मंत्री ने अमेठी के प्रति राहुल गांधी की निष्ठा पर सवाल उठाया था।
 
उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि गांधी परिवार अमेठी से चुनाव लड़ने आएगा। पीएम नरेंद्र मोदी अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख नागरिकों को राशन भेजते हैं, अगर गांधी परिवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ है, तो ये 19 लाख नागरिक जो मुफ्त राशन पा रहे हैं, गांधी परिवार इन परिवारों से क्या कहेगा?...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed