फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul gandhi can decide strategy for UP with Priyanka and Raj Babbar

राहुल आज तय कर सकते हैं प्रियंका और राज बब्बर संग यूपी के लिए रणनीति

Sun, 10 Feb 2019 09:01 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Feb 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi can decide strategy for UP with Priyanka and Raj Babbar
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वदेश लौटने के बाद यूपी को लेकर पार्टी में गतिविधियां बढ़ गई हैं। राहुल गांधी ने प्रियंका के साथ प्रदेश में कांग्रेस के विस्तार का एक खाका खींचा है। बुधवार को वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ इस रणनीति पर काम करने के लिए विचार-विमर्श कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो इस दौरान यूपी के प्रभारी बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका भी मौजूद रहें। प्रियंका के सोमवार को देश लौटने के साथ ही बैठकों और लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के अहम फैसलों का दौर प्रारंभ हो गया है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी इसी सप्ताह लखनऊ भी आएंगी। विदेश में होने के कारण प्रियंका ने अभी तक विधिवत कार्यभार नहीं ग्रहण किया था। इसीलिए अहम फैसले नहीं लिए जा सके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका के आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी की सोमवार को देर रात तक मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में पार्टी की रणनीति का खाका तैयार हुआ। लोकसभा सीटवार प्रियंका और सिंधिया की जिम्मेदारी का बंटवारा किया जा चुका है। इसकी औपचारिक घोषणा होना भर बाकी है। राजबब्बर के साथ होने वाली बैठक में लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षकों को भेजने से लेकर बूथ स्तर तक सहयोगी बनाने के अभियान की समीक्षा होगी।

देश भ्रमण से समय मिले तो किसानों की सोचें योगी : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जब प्रदेश में ज्यादा जरूरत होती है, तो वे देश के भ्रमण पर होते हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व भ्रमण पर होते हैं। 

छुट्टा पशुओं से फसलों की रक्षा करते हुए अभी तक 50 किसानों की जान जा चुकी है, पर सरकार को इसका बिल्कुल भी ख्याल नहीं है। भाजपा ने संकल्प पत्र में वादा किया था कि 10 अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय देंगे, पर एक भी विश्वविद्यालय की एक ईंट अभी तक नहीं रखी है।

प्रियंका के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी के खिलाफ  एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने बताया कि ज्ञापन में संघ परिवार से जुड़े इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि संघ परिवार से प्रेरणा लेकर ही कुछ युवा लगातार इस तरह के कुत्सित हमले कर रहे हैं। इनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed