फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul and Priyanka Gandhi keep a distance from Nehru Bhawan, what is the compulsion

Lucknow News: राहुल व प्रियंका गांधी की नेहरू भवन से दूरी, आखिर क्या है मजबूरी

Wed, 16 Jul 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rahul and Priyanka Gandhi keep a distance from Nehru Bhawan, what is the compulsion
लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी की नेहरू भवन से कई सालों से दूरी बनी हुई है। यह कार्यकर्ताओं को खल रही है। इसके अलग- अलग निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी कोर्ट से ही लौट गए। वह बुधवार शाम को फिर रायबरेली पहुंचेंगे और बृहस्पतिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, लेकिन प्रदेश मुख्यालय यानी नेहरू भवन नहीं आएंगे। राहुल गांधी वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान लखनऊ आए थे। वे कुछ पल के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (नेहरू भवन) पहुंचे। यहां मीडिया सेंटर का लोकार्पण किया, लेकिन वे फिर नेहरू भवन लौटकर नहीं आए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पदयात्रा के दौरान भी वह लखनऊ पहुंचे, लेकिन नेहरू भवन से दूरी बनी रही।
विज्ञापन


प्रियंका के नहीं लौटने का है मलाल
पार्टी की प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी भी नेहरू भवन से दूर हैं। फरवरी 2022 के बाद से वह भी नेहरू भवन को बेगाना कर दी हैं। जुलाई 2022 में लखनऊ आईं जरूर, लेकिन नेहरू भवन नहीं गईं। वह रायबरेली में कई- कई दिन रहीं। राहुल और प्रियंका गांधी का रायबरेली आवागमन वायां लखनऊ ही रहा, फिर भी प्रदेश मुख्यालय उनका इंतजार कर रहा है। इस मुद्दे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अलग तर्क देते हैं। वह कहते हैं कि पूरी तैयारी के साथ राहुल गांधी का कार्यक्रम लिया जाएगा और फिर उन्हें प्रदेश मुख्यालय बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी का पार्टी नेताओं ने किया स्वागत
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्र मोना, मुकेश सिंह, अंशु अवस्थी आदि मौजूद रहे। यहां से सभी पदाधिकारी व सांसद व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गांधी लखनऊ कोर्ट पहुंचे। यहां कोर्ट में पेश होने के बाद वह दिल्ली लौट गए। उनके साथ प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed