फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahgiri program in lucknow

'अपराजिता' लेकर आई राहगीरी की नई सुबह, नुक्कड़ नाटक व गीत के जरिए बताया बेटियों का महत्व

Mon, 14 Jan 2019 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jan 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
rahgiri program in lucknow
राहगीरी कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
लखनऊ की बेटियों के लिए रविवार की सुबह कुछ खास थी। बेटियों के लिए ‘अपराजिता’ एक नई सुबह लेकर आई। अमर उजाला के अभियान ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत मरीन ड्राइव पर राहगीरी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


एलडीए के साथ हुआ यह संयुक्त आयोजन महिला सशक्तीकरण के नाम रहा। शहर की बेटियां यहां जुटीं और जुंबा, योगा के साथ ही खुद को फिट रखने की पहल में भागीदार बनीं। इस दौरान युवतियों व महिलाओं ने अपराजिता अभियान का संकल्प पत्र भरा और खुद को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद को चुना। 
विज्ञापन


यह आयोजन सुबह 6:30 बजे से अंबेडकर पार्क के बाह्यक्षेत्र में मरीन ड्राइव पर हुआ। राहगीरी के अभियान में महिलाओं ने योगा केआसनों के बारे में जाना। सूर्य नमस्कार से लेकर प्राणायाम, वज्रासन और इनके फायदे योग गुरु से सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जुंबा में संगीत के साथ एक्सरसाइज कर शरीर को फुर्तीला बनाया। जुंबा कर रहे प्रशिक्षक ने बताया कि यह फिजिकल एक्टिविटी को मनोरंजक बनाकर फिट रहने में मदद करने का तरीका है। इस दौरान एलडीए के उपनिदेशक उद्यान एसपी शिशोदिया, अधीक्षण अभियंता चक्रेश जैन भी मौजूद रहे। उद्यान निदेशक  ने बताया कि अगला राहगीरी आयोजन 27 जनवरी को होगा। 
 

बताया बेटियों का महत्व

rahgiri program in lucknow
राहगीरी कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
सुबह की शुरुआत योगासन से और फिर मंच पर आए नुक्कड़ नाटक के कलाकार। बाल विवाह और बेटियों के प्रति भेदभाव के नतीजे क्या होते हैं, इसका संदेश नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया श्रीकांत गौतम, जाह्नवी चौधरी, जयसी गौतम, प्रीति वर्मा और आशीष शर्मा ने।

वहीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट ने मेजर डॉ. मनमीत सोढी के नेतृत्व में गीत के जरिए बेटियों के महत्व को बताया। 

हंसी का तड़का  
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रसून के मंच पर आते ही खुशनुमा सुबह में हास-परिहास का रंग घुला। प्रसून के कहानी किस्सों ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed